सब्सक्राइब करें

यूपी की एक और 'मुस्कान': इंस्टा पर प्यार और प्रेमी संग पति का कत्ल, नशीली खीर खिलाकर किया था बेहोश; पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में एक और 'मुस्कान' सामने आई है। बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने नशीली खीर खिलाकर पति को बेहोश किया और फिर प्रेमी को बुलाकर गला दबा दिया। सामान्य मौत दिखाने के लिए कीटनाशक छिड़काव से तबीयत बिगड़ने की बात कही। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Woman kills husband with lover in baghpat Wife arrested search on for lover
प्रेमी के साथ पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात सचिन (33) की पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। कीटनाशक के छिड़काव से सामान्य मौत दिखाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद प्रेमी भाग गया।


नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले नवीन ने बताया कि शनिवार सुबह 3.33 बजे उसके भाई सचिन की पत्नी ने फोन किया। रचना ने बताया कि सचिन की शुक्रवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से तबीयत बिगड़ गई थी और अब तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। 

Woman kills husband with lover in baghpat Wife arrested search on for lover
सचिन की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन सचिन को उठाकर बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद एक अन्य अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 
Woman kills husband with lover in baghpat Wife arrested search on for lover
पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह गले पर निशान देखकर परिजनों को शक हुआ तो विकास के पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें रात को दस बजे एक युवक सचिन के घर में आता हुआ और सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर बाहर जाते हुए दिखाई दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman kills husband with lover in baghpat Wife arrested search on for lover
आरोपी पत्नी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने रचना से पूछताछ की तो वह कीटनाशक दवाई के छिड़काव से पति की मौत होने की बात कहती रही। जब सख्ती दिखाई तो उसने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार ली। रचना ने बताया कि प्रेमी ने शुक्रवार को नशे की गोलियां लाकर दीं, जो पति को खीर में मिलाकर खिला दीं। पति के सोने पर प्रेमी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Woman kills husband with lover in baghpat Wife arrested search on for lover
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम
रचना ने बताया कि इंस्टाग्राम पर सोनू से बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लेकर बात करनी शुरू कर दी। वह पति से परेशान रहती थी, जो उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार को प्रेमी ने नशे की गोलियां लाकर दी थीं, जो सभी उसको खिला दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed