फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vindhyachal Dham: नवरात्र के दूसरे दिन विंध्य धाम में उमड़े भक्त, ब्रह्मचारिणी के रूप में मां ने दिए दर्शन

Tue, 23 Sep 2025 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Sep 2025 01:18 PM IST
सार

Mirzapur News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जगत जननी मां विंध्यवासिनी ने अपने भक्तों को ब्रह्मचारिणी के रूप में दर्शन दिया। मां का गुड़हल गुलाब और कमल के पुष्पों के साथ ही रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य श्रृंगार  किया गया। 

विज्ञापन
Navratri second day devotees visited Vindhyachal temple for darshan in mirzapur
Vindhyachal Mandir - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दूसरे दिन मंगलवार को आदिशक्ति जगत कल्याणी के जयकारे से संपूर्ण विंध्य दरबार गुंजायमान हो उठा। माता की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब नजर आए। गलियां भक्तों से पटी रहीं। वहीं घाटों पर स्नान करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। देवी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद आस्थावानों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और अष्टभुजी देवी धाम में शीश नवाकर सुख समृद्धि की कामना की। माता की पुष्प और आभूषण से की गई दिव्य श्रृंगार की भव्यता देख श्रद्धालु विभोर हो उठे। 
Navratri second day devotees visited Vindhyachal temple for darshan in mirzapur
Vindhyachal Mandir - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन जगत जननी मां विंध्यवासिनी ने अपने भक्तों को ब्रह्मचारिणी के रूप में दर्शन दिया। मां का गुड़हल गुलाब और कमल के पुष्पों के साथ ही रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य श्रृंगार  किया गया। इस दौरान मां का दर्शन पाकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। भोर में मां की भव्य मंगला आरती के पूर्व ही धाम की गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थी। 
Navratri second day devotees visited Vindhyachal temple for darshan in mirzapur
Vindhyachal Mandir - फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी के भव्य श्रृंगार और मंगला आरती के उपरांत कपाट दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। न्यू वीआईपी रोड जयपुरिया गली सदर बाजार और पक्का घाट गली में लगी लंबी कतारों में खड़े माता के भक्त मां का जयघोष करते हुए मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri second day devotees visited Vindhyachal temple for darshan in mirzapur
Vindhyachal Mandir - फोटो : अमर उजाला
विंध्य दरबार पहुंचने के बाद भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से मत्था टेका और घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मंदिर परिसर में विराजमान देवी देवताओं का तरह-तरह के पुष्प से भव्य श्रृंगार पूजन किए गए थे। मां का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में आस्थावान मंदिर के गुंबद का परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने।

इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री हैं देवी ब्रह्मचारिणी, नवरात्र के दूसरे दिन हुई पूजन
विज्ञापन
Navratri second day devotees visited Vindhyachal temple for darshan in mirzapur
Vindhyachal Mandir - फोटो : अमर उजाला
देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के उपरांत नर नारियों ने विंध्य की गलियों में सजी तरह-तरह की दुकानों पर पहुंचकर अपने-अपने जरूरतों की वस्तुओं की जमकर खरीदारी भी की। माला- फूल प्रसाद और नारियल चुनरी की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ को देखकर दुकानदार भी गदगद नजर आए। विंध्याचल दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए थे। वहीं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष और मंत्री सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य दूर- दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा में तल्लीन नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed