भाजपा एमएलसी गोपाल अंजान के बेटे और पीए को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। बार में हंगामे और मारपीट की बात सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कर्मचारियों और मैनेजर से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि ऐसी कोई फुटेज नहीं मिली है जिसमें कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। केवल कहासुनी की फुटेज ही मिली है।
Moradabad: भाजपा एमएलसी के बेटे को पुलिस की क्लीनचिट, बार में जन्मदिन पार्टी में बिल को लेकर हुआ था जमकर बवाल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:01 PM IST
सार
मुरादाबाद में भाजपा एमएलसी के बेटे और पीए को पुलिस ने बार हंगामे के मामले में क्लीनचिट दे दी है। जांच में कर्मचारियों से मारपीट की कोई फुटेज नहीं मिली, केवल कहासुनी का वीडियो सामने आया। रविवार रात पार्टी के दौरान 11 हजार रुपये के बिल पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
