सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: आंधी का कहर, चार की मौत और सात घायल, बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में आंधी का कहर देखने को मिला। इसमें चार की मौत और सात घायल हो गए। दो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में 10 से 12 घंटे सप्लाई बाधित रही। एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Moradabad Storm News Many Dead many Injured, Power Cut in 50 plus Villages for 10 to12 Hours
मुरादाबाद मंडल में आंधी के बाद हुआ नुकसान - फोटो : संवाद

मुरादाबाद मंडल तेज आंधी में जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग इलाकों में आंधी के कारण दंपती सहित चार लोगों की मौत जबकि सात से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आंधी का कहर इतना था कि करीब दो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। 



एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे कई जगह रास्ते अवरुद्ध हुए। तेज आंधी के कारण मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे इदरीस (55) और उनकी पत्नी फात्मा (50) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई।

दोनों छत पर सो रहे थे। आंधी के दौरान वह सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। तभी बगल में उनके भाई बिदरीश की मकान की छत पर बना टीनशेड उड़ गया और उसकी दीवार गिरने से इदरीस और फातमा दब गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
Moradabad Storm News Many Dead many Injured, Power Cut in 50 plus Villages for 10 to12 Hours
जान गंवाने वाले दंपती - फोटो : संवाद

अमरोहा के मंडी धनौरा के शहबाजपुर गुर्जर में 13 साल की कक्षा सात की छात्रा पायल सैनी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत से कपड़े उतारने गई थी, तभी तेज आंधी के कारण वह छत की मुंडेर नहीं देख सकी और नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Storm News Many Dead many Injured, Power Cut in 50 plus Villages for 10 to12 Hours
संभल में बच्ची की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

इसी तरह से संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में पड़ोसी की दीवार मुन्नी देवी नामक महिला की छत पर गिर गई। इसका मलबा छत को तोड़ता हुआ नीचे गिर पड़ा। इसमें दबकर मुन्नी की धेवती प्रियांशी (10) की मौत हो गई जबकि मुन्नी और उनकी बेटी ममता व ज्योति घायल हो गईं।

Moradabad Storm News Many Dead many Injured, Power Cut in 50 plus Villages for 10 to12 Hours
मुरादाबाद मंडल में टूटी दीवार - फोटो : संवाद

उधर, अमरोहा में हसनपुर के मोहल्ला मुबारकपुर कला में नदीम सलमानी नामक व्यक्ति किराए के मकान में रहते हैं यहां आंधी से मकान की दीवार छत पर ढह गई। इससे छत टूटने और उसका मलबा नीचे गिरने से कमरे में बैठी नदीम की पत्नी शबाना और उसकी बेटी उजमा घायल हो गईं।

विज्ञापन
Moradabad Storm News Many Dead many Injured, Power Cut in 50 plus Villages for 10 to12 Hours
आंधी से गिरा बोर्ड - फोटो : संवाद

रामपुर में सैफनी के भजनपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे आंधी के कारण मकान के बरामदे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे सो रही 14 वर्षीय किशोरी सुमाईला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed