सब्सक्राइब करें

UP: 'चुपचाप दरवाजे की तरफ चलो', बदमाशों ने ट्रेन में सेल्समैन के कमर में सटाया तमंचा; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 PM IST
सार

दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचों के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। बिलासपुर में ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन
UP Train Robbery Rampur Sampark Kranti Armed Miscreants Loot Salesman Security Lapse Raises Questions
रामपुर के बिलासपुर इलाके में लूट के शिकार पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से संपर्क क्रांति ट्रेन में लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। रामपुर में बुधवार की सुबह करीब दस बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेल्समैन के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे थे। 



तीनों के हाथ में तमंचे और चाकू थे। अब तक की पड़ताल में जो सामने आया है उसके मुताबिक बदमाश रुद्रपुर से ही ट्रेन में सवार हुए और बिलासपुर स्टेशन से पहले लूटपाट की थी, लेकिन खास बात यह है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि तमंचे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। उन्हें यह भी डर नहीं था कि रेलवे स्टेशन पर पकड़े न जाएं।

यूं तो रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के तमाम संसाधन हैं। जीआरपी और आरपीएफ तो रहती ही है, साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगे रहते हैं, फिर भी यह बदमाश असलहे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। बिलासपुर स्टेशन से पहले ही वारदात को अंजाम दिया और जब ट्रेन धीमी हुई तो कूदकर भाग गए।

Trending Videos
UP Train Robbery Rampur Sampark Kranti Armed Miscreants Loot Salesman Security Lapse Raises Questions
रामपुर के बिलासपुर स्टेशन पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट। - फोटो : संवाद

असिस्टेंट कमांडेंट ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद जीआरपी के असिस्टेंट कमांडेंट सुखवंत सिंह बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अपने मातहतों से वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Train Robbery Rampur Sampark Kranti Armed Miscreants Loot Salesman Security Lapse Raises Questions
माैके पर पहुंचे कारोबारी - फोटो : संवाद
घटना से अनभिज्ञ दिखे स्टेशन अधीक्षक
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में दिनदहाड़े सात लाख रुपये दो लोगों से लूटे जाने की वारदात के बाबत स्टेशन अधीक्षक शैलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद उनके पास कोई नहीं आया था और न ही उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी है।

 
UP Train Robbery Rampur Sampark Kranti Armed Miscreants Loot Salesman Security Lapse Raises Questions
घटना के बाद जांच करती जीआरपी - फोटो : संवाद
किसी दूसरे यात्री को छुआ तक नहीं बदमाशों ने
बदमाशों ने केवल स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के सेल्समैन से ही लूटपाट की। बाकी किसी यात्री को छुआ तक नहीं। इससे भी साफ है कि बदमाशों को पूरी जानकारी थी कि सेल्समैन के पास रकम है। यह माल लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने पूरी रेकी की थी। 
विज्ञापन
UP Train Robbery Rampur Sampark Kranti Armed Miscreants Loot Salesman Security Lapse Raises Questions
बिलासपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
रुद्रपुर से लेकर बिलासपुर तक सीसीटीवी खंगाल रही जांच टीम
आरपीएफ, जीआरपी और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर क्षेत्र में जहां से आरोपी भागे, उसके आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। जीआरपी के थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र के अनुसार वारदात का पर्दाफाश करने के लिए उच्चाधिकारियों ने चार टीमों का गठन किया है। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed