सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Farmer Beaten Death; Four Arrested, Including Brother and Nephew Accused

Moradabad: किसान की पीट-पीटकरकर हत्या, भाई -भतीजे समेत चार गिरफ्तार, मुंबई भागने चाहते थे हत्यारोपी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते किसान सुरेश (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई विजय, उसके बेटे सरजीत व रंजीत और ट्रैक्टर चालक सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने और फसल ले जाने के इरादे से हमला करने की बात कबूल की है। 

Moradabad: Farmer Beaten Death; Four Arrested, Including Brother and Nephew Accused
मुरादाबाद में सुरेश की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में किसान सुरेश (55) की पीट- पीटकर हत्या करने वाले उसके भाई विजय, विजय के दो बेटे सरजीत और रंजीत और ट्रैक्टर चालक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने कबूला है वह जमीन पर कब्जा करने और फसल को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादने के इरादे से ही पहुंचे थे।

Trending Videos


आरोपी विजय अपने साथ चार मजदूर भी लेकर खेत पर पहुंचा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी रामपाल ने अपनी दस बीघा जमीन अपने दो बेटे सुरेश और विजय को पांच पांच बीघा बांट दी थी। विजय का परिवार सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी में रहता है जबकि सुरेश हरथला हड्डी मिल के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम सुरेश अपनी पत्नी अनीता और सास मैनादेवी के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। मझोला के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में रहने वाली सुरेश की साली सविता सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे विजय अपने बेटे रंजीत, सुरजीत, इशान रिश्तेदार नितिन, बाबू और मझोला के कांशीराम नगर निवासी सुभाष व चार अज्ञात लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में लाठी डंडे रखकर पहुंचकर गए।

उन्होंने हमलाकर सुरेश की हत्या कर दी जबकि इस हमले में अनीता और मैनादेवी घायल हो गई थी। अनीता और मैनादेवी का इलाज चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की विजय, इसके बेटे रंजीत, सरजीत और ट्रैक्टर स्वामी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

सुरेश के सिर में 15 से ज्यादा चोटों के निशान
मुरादाबाद। बुधवार को पुलिस ने सुरेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सुरेश के सिर में 15 से ज्यादा वार किए गए थे। जिससे उनके सिर की हड्डियां टूट गई थीं जबकि शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। बुधवार की शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

थाने में जुटीं महिलाएं बोली, हत्यारोपियों का एनकाउंटर कीजिए
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने किसान सुरेश की हत्या करने में शामिल रहे चार आरोपियों को कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया था। बुधवार की दोपहर पुलिस मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सुरेश के परिवार की महिलाएं थाने में पहुंच गईं। महिलाएं यहां हंगामा करने लगीं कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

मुंबई भागने की तैयारी कर रहे थे हत्यारोपी पिता पुत्र
मुरादाबाद। किसान सुरेश की हत्या में गिरफ्तार किए गए विजय और उसके बेटे रंजीत और सरजीत ने बताया कि वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहे थे। मुंबई में विजय का एक बेटा रहकर पढ़ाई करता है जबकि कुछ हिस्सेदार भी वहां रहते हैं। आरोपी विजय की जमीन बरेली के आंवला में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed