सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two Salesmen Robbed of 2-5 Lakh on Sampark Kranti Express

UP: संपर्क क्रांति में दिनदहाड़े लूट, चाकू-तमंचा दिखाकर 2.5 लाख रुपये लूटे; फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर (रामपुर) के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से लूटपाट हो गई। तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचे के बल पर नकद लूट ली। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश नीचे कूद गए।

Two Salesmen Robbed of 2-5 Lakh on Sampark Kranti Express
रामपुर में ट्रेन में लूट की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और जीआरपी स्टाफ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचों के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। बिलासपुर में ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि सुबह व्यापारी की ओर से लूटी गई रकम सात लाख रुपये बताई गई थी। मगर दर्ज प्राथमिकी में यह रकम 2.5 लाख रुपये लिखाई गई है।

Trending Videos


रुद्रपुर में मलिक कॉलोनी निवासी स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी मनजीत सिंह के दो कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहिब सिंह दुकान का माल लेने दिल्ली जा रहे थे। दोनों रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (संख्या 15036) के सामान्य श्रेणी के चेयरकार वाले कोच डी वन की सीट संख्या 37 व 38 पर बैठे थे। व्यापारी ने दोनों कर्मचारियों को माल खरीदने के लिए सात लाख रुपये नकद दिए थे। दोनों ने साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये अपने पास रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार, तीनों बदमाश उसी डिब्बे में सवार थे जिसमें वह दोनों बैठे थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पहुंचते ही बदमाशों ने उनको तमंचे व चाकू के बल पर धमकाते हुए उनकी सीट से उठाया और दरवाजे की तरफ ले गए। वहां उनसे सारा कैश और मोबाइल फोन लूट लिए। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के धीमे होते ही तीनों बदमाश नीचे कूद गए और हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए। इस दौरान उन्होंने उनके मोबाइल फोन ट्रेन के अंदर फेंक दिए। वारदात से यात्रियों में दहशत फैल गई।

 पीड़ितों ने घटना की जानकारी अपने मालिक मनजीत सिंह को दी। मनजीत ने तुरंत रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस को फोन पर अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह, जीआरपी रुद्रपुर के चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा और जीआरपी रामपुर की निरीक्षक शिखा मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। जीआरपी थाना रामपुर में ऋतिक की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने भी अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।

मुरादाबाद के एसपी जीआरपी बोले
ट्रेन में सवार यात्रियों की तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने रामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। हमें पीड़ितों ने ढाई लाख रुपये छीनने की जानकारी दी है। हम हर बिंदु पर जांच करा रहे हैं। साथ ही ट्रेनों में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए भी टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं।-- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी, मुरादाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed