सब्सक्राइब करें

UP: महिला सिपाही और बेटे की हत्या में नया मोड़, पहली पत्नी की भी हुआ कत्ल! 'कातिल' पति की खुलेगी क्राइम कुंडली

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 08 Apr 2026 11:41 AM IST
सार

यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और बेटे की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी दान सिंह की कुंडली खंगाल रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दी है। मामला सामने आने के बाद परिवार के लोग भी सकते में हैं। 

विज्ञापन
Police Scrutinize Dan Singh Background Conduct Raids to Apprehend Absconding Accused in rampur
rampur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति दान सिंह की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पूर्व पत्नी की सड़क हादसे में मौत हुई थी या उसकी भी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर तीन टीमें फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।


25 फरवरी को मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थी। 
Trending Videos
Police Scrutinize Dan Singh Background Conduct Raids to Apprehend Absconding Accused in rampur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी नई कार आने की खुशी में घूमने गए थे। 25 फरवरी की रात में काशीपुर गांव के पास चलती कार में आग लग गई थी, जिसमें जलकर लता सिंह और उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Scrutinize Dan Singh Background Conduct Raids to Apprehend Absconding Accused in rampur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया। हत्या में पति दान सिंह और उसके दोस्त शामिल थे। मंगलवार को शहर में यह चर्चा का विषय बना रहा। मासूम को जिंदा जलाने और पत्नी को जलाने के बाद हथौड़े से मारकर हत्या की बात सामने आने के बाद मिलक क्षेत्र में भी लोग तरह-तरह की बातें करते रहे। 

 
Police Scrutinize Dan Singh Background Conduct Raids to Apprehend Absconding Accused in rampur
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
उधर, मामला सामने आने के बाद परिवार के लोग भी सकते में हैं। एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि दान सिंह की पहली पत्नी की मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उधर, आरोपी रवि और प्रदीप के फोन स्वीच ऑफ करके फरार हैं। तीन टीमें आरोपी के धरपकड़ में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Police Scrutinize Dan Singh Background Conduct Raids to Apprehend Absconding Accused in rampur
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पति ने साथियों के साथ मिलकर की थी महिला सिपाही और बेटे की हत्या
यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उसने नैनीताल से आते समय बाजपुर में ही पत्नी और बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। इसके बाद काशीपुर रोड पर कार में एक डंपर से हल्की टक्कर लगाई और दो दोस्तों से पेट्रोल मंगवाकर कार में आग लगा दी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed