यूपी के रामपुर जिले के रायपुर के मझरा गांव में पत्नी शीला को गोली मारने के बाद हत्यारोपी पति रामवीर सात घंटे तक छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन नहीं उतरा। पुलिस को छकाता रहा। पुलिस को उसे नीचे उतारने में पसीने छूट गए। शाम पांच बजे बहन के समझाने के बाद नीचे उतरा।
UP: 'बच्चों को भी गोली मारना चाहता...', 'कातिल' पति को छत से उतारने में छूटे पुलिस के पसीने; सात घंटे तक छकाया
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:00 PM IST
सार
रामपुर के रायपुर के मझरा गांव में शनिवार सुबह नौ बजे चूल्हे पर खाना बना रही महिला शीला (35) को उसके पति रामवीर ने सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपने बड़े बेटे को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन दादा ने उसे बचा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पड़ोसी की छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। सात घंटे बाद नीचे उतरा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन