सब्सक्राइब करें

UP: 'पत्नी से परेशान हूं, उस और बच्चे को...', दो लाख में हुआ था सौदा; महिला सिपाही और बेटे की हत्या में खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 11 Apr 2026 03:29 PM IST
सार

रामपुर में महिला सिपाही की कार में आग लगाने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दान सिंह ने प्रदीप को बताया था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और उसे व बच्चे को मारकर बीमा की रकम हासिल करना चाहता है। इसके लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

विज्ञापन
Rampur Double Murder Wanted Criminal with ₹25,000 Bounty, Who Set Female Constable's Car on Fire, Arrested
rampur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामपुर में महिला सिपाही की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला सिपाही की कार में पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाई थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को काशीपुर गांव के पास एक कार में आग लगने से श्रावस्ती में तैनात महिला सिपाही लता और उसके तीन वर्षीय बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला।
Trending Videos
Rampur Double Murder Wanted Criminal with ₹25,000 Bounty, Who Set Female Constable's Car on Fire, Arrested
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस ने इस मामले में मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दो आरोपी फरार थे। गंज कोतवाल पवन शर्मा के अनुसार फरार चल रहे पनवड़िया स्थित भमरौवा रोड निवासी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur Double Murder Wanted Criminal with ₹25,000 Bounty, Who Set Female Constable's Car on Fire, Arrested
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि वह और दान सिंह दोस्त हैं। दान सिंह ने हत्या में शामिल होने के लिए उसे एक लाख रुपये दिए थे, जिसमें से उसने करीब 10,500 रुपये का पेट्रोल खरीदा। कोतवाल के मुताबिक प्रदीप ने कबूल किया कि उसने और सलमान ने कार में पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगाई थी।
Rampur Double Murder Wanted Criminal with ₹25,000 Bounty, Who Set Female Constable's Car on Fire, Arrested
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दो लाख में हुआ था सौदा
रामपुर पुलिस के अनुसार, दान सिंह ने प्रदीप को बताया था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और उसे व बच्चे को मारकर बीमा की रकम हासिल करना चाहता है। इसके लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। 
 
विज्ञापन
Rampur Double Murder Wanted Criminal with ₹25,000 Bounty, Who Set Female Constable's Car on Fire, Arrested
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
संपत्ति की होगी जांच
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी दान सिंह की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही उसकी गाड़ियों को भी जब्त किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed