{"_id":"6a0afb42b076e7148e0d8da9","slug":"cbi-arrests-shooter-in-high-profile-suvendu-adhikari-s-pa-murder-case-near-chhapar-toll-in-muzaffarnagar-up-2026-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड: परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था शूटर राजकुमार, CBI ने छपार टोल पर धर दबोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड: परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था शूटर राजकुमार, CBI ने छपार टोल पर धर दबोच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 18 May 2026 05:12 PM IST
सार
Suvendu Adhikari's PA Murder Case : पश्चिम बंगाल के हाई प्रोफाइल हत्याकांड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलिया निवासी शूटर राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार टोल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। मामले में आगे और खुलासों की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को आज सुबह वेस्ट यूपी से गिरफ्तार कर लिया। बलिया जिले के रातोपुर निवासी शूटर राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया।
बताया गया है कि आरोपी अपने परिवार के साथ हरिद्वार से वापस लौट रहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम पहले से ही टोल प्लाजा के पास तैनात थी। स्थानीय पुलिस और सीबीआई की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
2 of 5
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से लौटते समय घेरा, टोल प्लाजा के पास दबोचा
जांच एजेंसी को पहले से ही आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिल चुकी थी। इसके बाद टीम ने छपार टोल प्लाजा के आसपास घेराबंदी कर दी।
सोमवार तड़के जैसे ही आरोपी की गाड़ी टोल के पास पहुंची, केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos
3 of 5
वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत सहायक चंद्रनाथ रथ।
- फोटो : पीटीआई
अदालत से मिला 24 घंटे का रिमांड
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी आरोपी को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पहुंची। अदालत से आरोपी का 24 घंटे का पारगमन रिमांड प्राप्त हुआ है। जांच एजेंसी अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंद्रनाथ रथ की मां
- फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ते रहे हैं बड़े मामलों के तार
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े आपराधिक मामले के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े हों। हाल ही में पंजाब के अमृतसर विस्फोट मामले में भी पुलिस ने मुजफ्फरनगर से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
छपार टोल के नजदीक से हुई गिरफ्तारी- फाइल फोटो
बता दें कि यह मामला पश्चिम बंगाल में हुए एक हाई प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं। जांच एजेंसी अब इस हत्या से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।अब इस मामले में बड़ी सफलता मिलने के बाद एक बार फिर पश्चिमी यूपी चर्चा में है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।