फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी तीर से हमला: पढ़िए अखिलेश यादव के भाषण की बड़ी बातें, मुजफ्फरनगर की धरती से योगी पर खूब गरजे

Thu, 11 Nov 2021 03:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Nov 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Akhilesh Yadav says that Yogi Adityanath has migrated from Uttarakhand to Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर में मंच से बोलते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ भाजपा ने धोखा किया है। सपा सरकार बनते ही पिछड़ों की गिनती कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री उत्तराखंड से पलायन करके आए और पांच साल खराब कर दिए। उन्होंने कहा तीन कृषि कानून किसानों को मजदूर बना देंगे।



मुजफ्फरनगर जिले में बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कश्यप सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में बहुत से गंठबंधन होंगे, बहुत सी बातें तय हो चुकी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि उल्टा घट गई। अखिलेश यादव ने कहा कि मंगाई भी बढ़ गई है।

Muzaffarnagar News: Akhilesh Yadav says that Yogi Adityanath has migrated from Uttarakhand to Uttar Pradesh
मंच पर सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने कहा कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठाने का वादा किया था, लेकिन तेल की महंगाई से मोटरसाइकिल भी कैसे चलेगी। किसानों को बाजार के हाल पर छोड़कर कभी किसानों का भला नहीं हो सकता।

Muzaffarnagar News: Akhilesh Yadav says that Yogi Adityanath has migrated from Uttarakhand to Uttar Pradesh
अखिलेश की जनसभी में पहुंची भीड़। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा बाबा मुख्यमंत्री को अपना घोषणापत्र पढ़ना चाहिए, संकल्प पत्र में 70 लाख नौकरियेां का वादा किया गया था, लेकिन कश्यप समाज को कितनी नौकरी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Akhilesh Yadav says that Yogi Adityanath has migrated from Uttarakhand to Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर में अखिलेश की जनसभा। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। विकास के नाम पर भाजपा सिर्फ नाम बदल रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Akhilesh Yadav says that Yogi Adityanath has migrated from Uttarakhand to Uttar Pradesh
अखिलेश की जनसभा में पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक। - फोटो : amar ujala

उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि गन्ने की पर्ची पर रेट क्यों नहीं लिखा गया है। सपा सरकार बनेगी तो नौकरियां मिलेंगी और महंगी बिजली से भी राहत मिलेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सिंचाई मुफ्त करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed