सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी: गैंगस्टर के मुकदमे में संजीव जीवा की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क, देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 May 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva's assets worth four crores attached in gangster case, see photos
- फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के गैंगेस्टर संजीव जीवा की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। पांच दिन पहले शहर के महावीर चौक पर संजीव जीवा की पत्नी पायल के नाम एक कांपलेक्स को एमडीए ने अवैध निर्माण बताते हुए सील किया था। रविवार को इस कांपलेक्स को अपराध से जुुटाई चार करोड़ की संपत्ति मानते हुए पुलिस ने कुर्क कर लिया। 



जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संजीव जीवा की पत्नी के कांपलेक्स पर सदर तहसीलदार द्वारा प्रशासनिक ताला लगाकर संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर संजीव जीवा शामली के थाना बाबरी के गांव आदमपुर का मूल निवासी है। उसकी पत्नी बच्चों सहित यहां शहर में प्रेमपुरी में रहती है। जबकि संजीव जीवा जेल में बंद है। हाल ही में शामली पुलिस ने उसकी करोड़ों की जमीन कुर्क की है। आगे तस्वीरों में देखें कुर्की की कार्रवाई:-

Trending Videos
Sanjeev Jeeva's assets worth four crores attached in gangster case, see photos
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amar ujala

पांच दिन पहले एमडीए ने महावीर चौक पर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी के नाम वाला चार करोड़ की लागत का कांपलेक्स अवैध निर्माण बताते हुए सील कर दिया था। तभी से माना जा रहा था कि प्रशासन जल्द ही अन्य बड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev Jeeva's assets worth four crores attached in gangster case, see photos
कार्रवाई के दौरान मौजूद फोर्स - फोटो : amar ujala

रविवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेश पर महावीर चौक स्थित पायल माहेश्वरी के नाम वाले कांपलेक्स पर प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को इस कार्रवाई के लिए प्रशासक नियुक्त किया था।

Sanjeev Jeeva's assets worth four crores attached in gangster case, see photos
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amar ujala

तहसीलदार के साथ रविवार दोपहर में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि शासन द्वारा जानकारी मांगने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
Sanjeev Jeeva's assets worth four crores attached in gangster case, see photos
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : amar ujala

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि संजीव जीवा की पत्नी के नाम वाला कांपलेक्स 131 वर्ग मीटर में तीन मंजिला बना है। उसमें कई दुकानें है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि संजीव जीवा के खिलाफ वर्ष 2010 में शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे के चलते यह कार्रवाई की गई है। यह संपत्ति संजीव जीवा ने अवैध रूप से अर्जित की थी। संपत्ति कुर्क के मामले में दीवारों पर लिखवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed