{"_id":"6a7999ccc37b38b453033007","slug":"video-muzaffarnagar-dm-ssp-inspect-kanwar-routes-amid-heavy-rain-drainage-work-intensified-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भारी बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा, जलभराव की कराई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भारी बारिश के बीच डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा, जलभराव की कराई निकासी
मुजफ्फरनगर जनपद में भारी बारिश के बाद कांवड़ मार्गों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थानों और कांवड़ियों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी कराने और कांवड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अत्याधुनिक मशीनों की मदद से जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर शुरू कराया गया।
प्रशासन का कहना है कि बारिश और जलभराव के बावजूद कांवड़ियों के आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार कांवड़ मार्गों पर निगरानी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।