{"_id":"6a79b0bdaee6303de6079a53","slug":"video-muzaffarnagar-six-hour-traffic-jam-amid-route-diversions-vehicles-stuck-in-lanes-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रूट डायवर्जन से छह घंटे जाम, गलियों में फंसे वाहन; बारिश के बीच व्यवस्था संभालते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रूट डायवर्जन से छह घंटे जाम, गलियों में फंसे वाहन; बारिश के बीच व्यवस्था संभालते रहे अधिकारी
मुजफ्फरनगर जनपद में शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर लागू रूट डायवर्जन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ गलियों और संपर्क मार्गों में भी वाहन फंस गए। बारिश के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुटे रहे।
रूट डायवर्जन के कारण शहर के कई हिस्सों में वाहनों का दबाव बढ़ गया। गलियों में भी बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को जाम से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, शिवरात्रि के चलते जिले की सड़कों पर डाक कांवड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है, जबकि पैदल कांवड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। डाक कांवड़ और बड़ी कांवड़ को शामली व कैराना बाईपास के रास्ते निकालने की व्यवस्था की गई है।
कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बारिश के बीच अधिकारी लगातार यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे और जाम खुलवाने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।