{"_id":"6a7956bfd29534e5000b641b","slug":"muzaffarnagar-murder-welder-went-to-surat-meena-stayed-at-her-maternal-home-followed-by-entry-of-lover-asim-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति का कत्ल: वेल्डर सूरत गया, मायके में मीना और फिर आसिम की एंट्री, दो माह प्रेमी संग यहां रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति का कत्ल: वेल्डर सूरत गया, मायके में मीना और फिर आसिम की एंट्री, दो माह प्रेमी संग यहां रही
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:28 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास में मायके में किराए पर रहने वाली मीना के शौहर की हत्या करने वाले उसके प्रेमी आसिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना में नसीम की पत्नी संग योजना बनाकर प्रेमी ने हत्या की थी।
विज्ञापन
1 of 11
Muzaffarnagar Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नसीम उर्फ तालिब और मीना की शादी साल 2022 में हुई थी। मेरठ में मकान का बंटवारा होने के बाद मिले पांच लाख रुपये लेकर वह पत्नी के कहने पर बुढ़ाना में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। बाद में उसे आर्थिक तंगी में यह मकान बेचना पड़ा। रोजी-रोटी के बिजली और वेल्डिंग का काम करने के लिए नसीम गुजरात के सूरत चला गया।
2 of 11
अस्पताल में घायल तालिब
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मीना सफीपुर पट्टी में वह अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहने लगी। नसीम भी यहीं आती और परिवार के लिए खर्च भेजता रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले आसिम की मीना की जिंदगी में एंट्री हो गई। नसीम को पता चला तो रोज झगड़ा होने लगा। कभी पत्नी को समझाया तो कभी धमकाया।
3 of 11
अस्पताल के बाहर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आसिम का सहारा मिलते ही मीना अपने पति की बातों से परेशान रहने लगी। कक्षा 12 तक पढ़ा आसिम गुरुग्राम में पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। छह महीने पहले वह मीना को भी गुरुग्राम ले गया और यहां दो महीने रहे। नसीम और आसिम के बीच इस बात पर भी झगड़ा हुआ था। अवैध संबंधों की इस कहानी में गुरुग्राम में ही हत्या की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा
- फोटो : सीसीटीवी
धमकी.. नसीम बुढ़ाना आया तो मार डालूंगा
मृतक नसीम के बड़े भाई वादी आकिल ने बताया कि आसिम ने तीन माह पहले उनके पिता तौसिफ को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि वह मीना से निकाह करेगा। आज के बाद वह नसीम को बुढ़ाना न भेजे। नसीम बुढ़ाना आया उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह 25 जुलाई को सूरत से आया था।
विज्ञापन
5 of 11
नसीम उर्फ तालिब सैफी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार अगस्त को पिता से बीस हजार रुपये लेकर सूरत जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन बुढ़ाना पहुंच गया। मीना ने ससुराल में फोन कर नसीम के झगड़े में घायल होने की सूचना दी थी। मेरठ अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। वह सात भाई व एक बहन है। तालिब से दो छोटे भाई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।