{"_id":"62681dace6e8e51f2a105c46","slug":"up-crime-news-husband-wife-murdered-in-muzaffarnagar-district-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: पति-पत्नी को ई-रिक्शा से खींचा... फिर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, कटी उंगली देख दहल उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: पति-पत्नी को ई-रिक्शा से खींचा... फिर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, कटी उंगली देख दहल उठे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी की हत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में क्राइम की घटनाएं बढ़ने से पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मेरठ के बाद अब मुजफ्फरनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े दंपती को चाकू से गोदकर मार डाला। घटनास्थल पर कटी उंगली देख हर कोई दहल उठा।
मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ के खलवाड़ा-मेहलकी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से खींचकर हरपाल सैनी (50) और उसकी पत्नी कौशल (48) की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। बताया गया कि बदमाशों ने आखिरी सांस तक ताबड़तोड़ वार किए। मृतक हरपाल हत्या के मुकदमे में नामजद था और अदालत में पेश होकर वापस ससुराल लौट रहा था। बदमाश मास्क लगाए हुए थे। सुपारी देकर हत्या कराए जाने की आशंका है। मौके पर एक उंगली कटी मिली है, जिसे किसी हमलावर की ही मानी जा रही है।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मंसरपुर के जोहरा गांव निवासी हरपाल अपने पड़ोस के ही युवक की हत्या के मुकदमे में नामजद था। जमानत के बाद वह अपनी ससुराल खलवाड़ा में रह रहा था।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को पत्नी के साथ अदालत से घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे जानसठ के गढ़ी तिराहे से ई-रिक्शा में सवार हुए। खलवाड़ा से लगभग 750 मीटर पहले पीर के पास बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाकर दंपती को नीचे खींच लिया। हरपाल पर चाकू से वार किए। हरपाल ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वहीं पत्नी कौशल ने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया, तो दस कदम की दूरी पर उसे भी दबोच लिया। उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
5 of 5
murder in Muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।