फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़: ठेकेदार ने डीएम आवास के बगल सिंचाई विभाग में घुसकर एसडीओ को पीटा 

Sat, 14 Dec 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Dec 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Contractor beat up SDO by entering into Irrigation Department next to DM Housing
सिंचाई विभाग में एसडीओ से नोकझोंक करते ठेकेदार - फोटो : pratapgarh
डीएम आवास के बगल दबंग ठेकेदार ने दोस्तों के साथ सिंचाई विभाग के आफिस में घुसकर एसडीओ की जमकर पिटाई कर दी। कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही कंप्यूटर और उपकरण तहस-नहस कर दिए। एसडीओ की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार, उसके बेटे और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 
Pratapgarh: Contractor beat up SDO by entering into Irrigation Department next to DM Housing
सिंचाई विभाग में एसडीओ की पिटाई करता ठेकेदार व साथी। - फोटो : pratapgarh
डीएम आवास से सटा हुआ सिंचाई विभाग का कार्यालय है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे दबंग ठेकेदार अपने बेटे और दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा और एसडीओ मुन्नालाल पर जबरन भुगतान का दबाव बनाने लगा। एसडीओ के मना करने दबंग ठेकेदार आक्रामक हो गया। इस पर एसडीओ ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया।
Pratapgarh: Contractor beat up SDO by entering into Irrigation Department next to DM Housing
सिंचाई विभाग में एसडीओ की पिटाई करता ठेकेदार व साथी। - फोटो : pratapgarh
इससे खार खाए ठेकेदार ने अपने बेटे और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एसडीओ की जमकर पिटाई कर दी और कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर को तहस-नहस करने के साथ ही अभिलेखों को नष्ट कर दिया। विभाग के लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। डीएम कार्यालय के ठीक बगल हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Contractor beat up SDO by entering into Irrigation Department next to DM Housing
सिंचाई विभाग में ठेकेदार द्वारा मारपीट कर कार्यालय में की गयी तोड़फोड। - फोटो : pratapgarh
घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसडीओ मुन्नालाल की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने नरेंद्र सिंह पुत्र काशी प्रसाद सिंह, शनि सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पल्टन बाजार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी का दिया अल्टीमेटम 

Pratapgarh: Contractor beat up SDO by entering into Irrigation Department next to DM Housing
सिंचाई विभाग कार्यालय में ठेकेदार द्वारा अपनी पिटाई का मोबाइल में वीडियो सीओ को दिखाता पीड़ित एसडीओ मुन्नालाल। - फोटो : pratapgarh
घटना से आक्रोशित सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री रमाशंकर तिवारी ने कहा है कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इधर कर्मचारी नेता वकील अहमद ने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक विभाग के कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed