{"_id":"5de6b0188ebc3e5474297618","slug":"pratapgarh-police-action-will-save-lives-of-real-sisters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से दोनों बहनों के एक-दूसरे के हाथ बंधे हुए, कुछ इस हाल में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से दोनों बहनों के एक-दूसरे के हाथ बंधे हुए, कुछ इस हाल में मिले शव
Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर इलाके में नदी में सगी बहनों का शव मिलने की घटना में पुलिस पूरी तरह लापरवाह बनी रही। सोमवार रात करीब आठ बजे उनके घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों बहनों को अगवा करने की जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस सोती रही। कार्रवाई का कोरम पूरा करने के लिए रात दस बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों की सूचना के बाद अगर पुलिस सक्रिय हुई होती तो दोनों बहनों की जान बचाई जा सकती थी। दोनों बहनों का शव मिलने के बाद जिले की पुलिस दौड़ने लगी।
मृत छात्रा अंजली। फाइल फोटो
- फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाषचंद्र राव की बेटी शिवांगी व अंजलि राव सोमवार को कालेज से नहीं लौटीं। जिसके बाद परिवार के लोग परेशान हो उठे। दोनों की तलाश की जाने लगी, लेकिन वह नहीं मिलीं। शाम को करीब पांच बजे पिता सुभाषचंद्र के पास लालगंज इलाके से दोनों लड़कियों ने मोबाइल दुकानदार से फोन कराया और जानकारी दी कि वह लालगंज के खालसा सादात में हैं। उस समय सुभाष के पिता चिंतामणि नगर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दे रहे थे।
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में छात्राओं के घर भाई विकास से पूछताछ करते सीओ अभय पांडेय।
- फोटो : pratapgarh
उन्होंने दुकानदार से दोनों को रोकने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद फिर दुकानदार का फोन आया और उसने बताया कि दोनों लड़कियां वहां से जा चुकी हैं। तमाम प्रयास के बाद भी वह नहीं रुकीं। सुभाषचंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ दोनों बेटियों को अगवा करने का आरोप लगाया। इसके बाद भी पुलिस लापरवाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में छात्राओं के घर जुटी ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : pratapgarh
रात दस बजे मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया, लेकिन लालगंज और सांगीपुर पुलिस को अलर्ट नहीं किया गया। जिस नंबर से फोन पिता के पास पहुंचा था, उसे सर्विलांस पर लगाने का दावा किया जा रहा है। यदि पुलिस उसी समय सक्रिय हुई होती तो दोनों बहनों की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को दोनों बहनों का शव मिलने के बाद जिले की पुलिस भागदौड़ करने लगी।
विज्ञापन
शव लेकर मर्चरी पहुंचे संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ से लापता छात्राओं के शव के पोस्टमार्टम के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
सगी बहनों के शव नदी में मिलने के बाद हर कोई अनहोनी की आशंका जता रहा था। पुलिस भी कदम फूूंक-फूंक कर रख रही थी। सांगीपुर में दोनों बहनों का शव मिला। जिसके बाद आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। पंचायतनामा भरने के बाद दोनों बहनों के शवों को लेकर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष मर्चरी पहुंचे। शव को भीतर रखवाने के बाद वह लौट गए।