फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में मस्जिद में पुलिस ने नमाज पढ़ने से रोका, हंगामा

Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
police stop the mushlims in maousque
नामाजियों को मस्जिद में जाने से रोकती पुलिस - फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में शुक्रवार को बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने को लेकर भारी हंगामा हो गया। पुलिस की मनाही के बाद भी पचास से अधिक लोग जबरन पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए। गेट पर बैरियर होने के बाद भी लोग अंदर घुसे और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। सूचना मिलते ही अफसर भागकर पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों से उनकी तीखी झड़प हुई। काफी मनौव्वल के बाद वे वापस लौटे।

 
police stop the mushlims in maousque
मस्जिद में रोके जाने से नोकझोंक करते नमाजी - फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के आवास की तरफ मस्जिद है, जिसमें पुलिस लाइन में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के पुलिस कर्मी ही नमाज अदा करते हैं। बीते शुक्रवार को पुलिस ने इस मस्जिद में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को जुमे के दिन दोपहर करीब पौने एक बजे पचास से भी अधिक लोग नमाज अदा करने के लिए पुलिस लाइन जाने लगे, इनमें कुछ अधिवक्ता भी थे। 
police stop the mushlims in maousque
मस्जिद में जाने से रोकती पुलिस - फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन गेट पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें अंदर जाने से रोकने लगे। पुलिसकर्मियों का कहना था कि सुरक्षा कारणों के चलते एसपी ने बाहरी लोगों के मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक लगा रखी है। इसे लेकर बहस होने लगी। नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे लोग पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए मस्जिद के अंदर घुस गए। उनका कहना था कि पहले भी वह यहां नमाज पढ़ते रहे हैं। ऐसे में उन्हें नमाज पढ़ने से नहीं रोका जाता। सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी अभय पांडेय भागकर पुलिस लाइन स्थित मस्जिद पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police stop the mushlims in maousque
मस्जिद से बाहर आते नमाजी - फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन गेट से मस्जिद तक भारी फोर्स तैनात कर दी गई। मस्जिद के अंदर से नमाज पढ़कर निकले लोगों से पुलिस अफसरों की तीखी झड़प हुई। पुलिस अफसरों का कहना था कि यह मस्जिद पुलिस लाइन में रहने वाले लोगों के लिए है। सुरक्षा कारणों से इसमें बाहरी लोगों को नहीं आने दिया जा सकता। इस पर नमाज पढ़ने पहुंचे लोग भड़क गए। उनका कहना था कि पहले भी वह इस मस्जिद में नमाज पढ़ते रहे हैं। उन्हें इबादत करने से कैसे रोका जा सकता है। काफी देर नोकझोंक और बहस के बाद नमाज पढ़ने पहुंचे लोग वापस हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान मेन गेट से मस्जिद तक पूरी सड़क छावनी में तब्दील रही। 
 
विज्ञापन
police stop the mushlims in maousque
बेहोश सिपाही - फोटो : pratapgarh
गिरकर बेहोश हो गया सिपाही 
पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में रोक के बाद भी जबरन नमाज पढ़ने की सूचना पर भारी फोर्स बुला ली गई। मस्जिद से मेन गेट तक पुलिसकर्मियों को दौड़ाया जाने लगा। दौड़ते वक्त एक सिपाही अचानक गिरकर बेहोश हो गया। इससे खलबली मच गई। बाद में किसी तरह उसे होश में लाया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed