फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी में छात्र आंदोलन को सपा का साथ, नेता प्रतिपक्ष बोले- ध्वस्तीकरण का आदेश गलत

Thu, 23 Jul 2026 05:04 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी पहुंचा। बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ बैठक के बाद माता प्रसाद ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का केंद्र है और इसे गिराने का आदेश गलत है। बड़ी संख्या में छात्र और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Rampur: SP backs student protest at Jauhar University; Leader of Opposition calls demolition order wrong
रामपुर पहुंचा का सपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में चल रहे आंदोलन को समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन मिला। बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में यूनिवर्सिटी पहुंचा। उन्होंने गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं का समर्थन किया।



इस बीचबड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। भारी पुलिस बल के बीच पूरे परिसर और मुख्य गेट पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बंद कमरे में बैठक की।
Rampur: SP backs student protest at Jauhar University; Leader of Opposition calls demolition order wrong
जाैहर विवि के गेट पर धरना देते छात्र - फोटो : संवाद

बैठक में ध्वस्तीकरण के आदेश, छात्रों के आंदोलन और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से भी मुलाकात कर उनका पक्ष सुना। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का केंद्र है। इसे गिराने के लिए दिया गया आदेश पूरी तरह गलत है।

समाजवादी पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ है और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के भविष्य को प्रभावित करने वाले फैसले सोच-समझकर लिए जाने चाहिए। पार्टी इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगी और प्रशासन से ध्वस्तीकरण आदेश पर पुनर्विचार की मांग करेगी।

Rampur: SP backs student protest at Jauhar University; Leader of Opposition calls demolition order wrong
रामपुर पहुंचे सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

संभल, अमरोहा और मुरादाबाद से पहुंचे सपा कार्यकर्ता
सुबह से ही जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर छात्रों और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामपुर पहुंचे। बरेली-मुरादाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र होने के बाद सभी काफिले के रूप में यूनिवर्सिटी पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के आगमन के दौरान परिसर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur: SP backs student protest at Jauhar University; Leader of Opposition calls demolition order wrong
रामपुर में सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

पुलिस-प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट
कार्यक्रम को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जाती रही।

विज्ञापन
Rampur: SP backs student protest at Jauhar University; Leader of Opposition calls demolition order wrong
रामपुर में पुलिस अलर्ट - फोटो : संवाद

आजम खां के समर्थन में नारेबाजी
सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने भी ध्वस्तीकरण आदेश वापस लेने की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed