सब्सक्राइब करें

Murder: बेटे की चाहत; अवैध संबंध या कुछ और..., आखिर क्या है कौसर की हत्या की वजह, जल्द होगा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 02:04 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला अपने कमरे में तीन बेटियों के साथ थी। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder Mystery: Woman Found Throat-Slit in Room in Lisadi gate Meerut, Motive Under Investigation
कौसर हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

तीन बेटियों के साथ कमरे में सो रही 27 वर्षीय कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 



पुलिस इस हत्या की वजह जानने में जुटी है। महिला के मायके व ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। कौसर की हत्या आखिर क्यों की गई होगी इसे लेकर अभी तक कई वजहें सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर गहनता से जांच में जुटी है।

Trending Videos
Murder Mystery: Woman Found Throat-Slit in Room in Lisadi gate Meerut, Motive Under Investigation
मेरठ में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कौसर और पति साकिग लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक किराए के मकान में रहते थे। साकिब ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार रात को पत्नी कौसर अपनी तीन बेटियों सानिया, कुलसुम जो चार से पांच साल की हैं और सवा साल की इनाया के साथ पहली मंजिल के कमरे में थी।

इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने कमरे में घुसकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह कौसर की बड़ी बेटी सानिया ने मकान मालिक से कहा कि वे एक कॉल करा कर उनके पिता से उनकी बात करा दें। मकान मालिक ने जब पूछा कि क्या हुआ है तो इस वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति गया था मंडी, धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन बेटियों के सामने हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Mystery: Woman Found Throat-Slit in Room in Lisadi gate Meerut, Motive Under Investigation
कौसर का फाइल फोटो व मौके पर एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

पति पर हत्या का शक, कई एंगल पर जांच जारी
पुलिस इस हत्याकांड में हर एंगल से जांच में जुटी है। कौसर के पति साकिब पर भी हत्या का शक जताया जा रहा है। दरअसल, कौसर की लगातार तीन बेटियां थीं। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं बेटे की चाहत में  पति ने ही तो पत्नी की हत्या न की हो। वहीं अवैध संबंधों के शक की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Murder Mystery: Woman Found Throat-Slit in Room in Lisadi gate Meerut, Motive Under Investigation
मेरठ में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कौसर के भाई ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
कौसर के भाई मुर्सलीन ने भी अपने बहनोई साकिब पर हत्या का शक जताया है। उसका कहना है कि करीब 15 दिन पहले भी साकिब ने कौसर के छत से गिरने की झूठी सूचना दी थी। तभी से परिवार को अनहोनी की आशंका थी।

विज्ञापन
Murder Mystery: Woman Found Throat-Slit in Room in Lisadi gate Meerut, Motive Under Investigation
मेरठ में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हत्या की वजह जो भी हो, लेकिन कौसर की हत्या के बाद जहां परिवार को रो रोकर बुरा हाल है, वहीं तीन मासूम बेटियों के सर से मां का साया छिन गया है। फिलहाल  पुलिस पति साकिब, मकान मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या की असली वजह और आरोपी का खुलासा किया जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed