सब्सक्राइब करें

कुत्तों ने ली मासूम की जान: गर्दन से लेकर सीने तक 15 गहरे जख्म, बेटी की हालत देख गश खाकर गिरे पिता

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 24 May 2026 05:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। भाई को बुलाने खेत पर जा रही 11 साल की स्वालिया पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे नोच-नोचकर मार डाला। लहूलुहान बच्ची की हालत देख परिजनों और लोगों का कलेजा कांप गया। उसके शरीर पर 15 गहरे जख्म थे।  

विज्ञापन
Dogs killed 11 year old girl in Shahjahanpur
स्वालिया की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के ककराकलां मोहल्ले की रहने वाली मासूम स्वालिया को करीब चार-पांच मिनट तक कुत्तों का झुंड नोंचता रहा। उसकी गर्दन से लेकर सीने तक करीब 15 गहरे जख्म हुए हैं। जब तक भाई उसे बचाने के लिए आया तब तक मासूम के शरीर पर इतने जख्म हो चुके थे कि उसकी जान ही चली गई। पिता, बेटी की हालत देखकर बेहोश हो गए। यह दर्दनाक घटना रविवार को सुबह हुई, जब स्वालिया अपने भाई को बुलाने जा रही थी। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और नोच-नोचकर उसे मार डाला। इस घटना ने मोहल्ले के लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया। 

Dogs killed 11 year old girl in Shahjahanpur
स्वालिया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सबकी लाडली थी स्वालिया 
सात भाई-बहनों में सबसे छोटी बेटी स्वालिया सबकी लाडली थी। हमेशा मुस्कुराने वाली स्वालिया को फोटो खिंचवाने का भी खूब शौक था। भाई अकराम और पिता नईम के साथ उनकी मदद के लिए वह लगभग रोजाना खेत पर जाया करती थी। रविवार को भी वह सुबह जल्दी जाग गई। पिता का हाथ पकड़कर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर पहुंची।
Trending Videos
Dogs killed 11 year old girl in Shahjahanpur
ककराकलां में घूमते आवारा कुत्ते - फोटो : संवाद
कुत्तों के झुंड ने किया हमला 
खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान पिता नईम ने उससे करीब दो सौ मीटर दूर स्थित दूसरे खेत से भाई इकराम को बुला लाने के लिए कहा। इसके बाद नईम अपने काम में लग गए। स्वालिया अकेले ही खेत की ओर चल दी। अभी आधे रास्ते में ही पहुंची थी कि अचानक 10-12 कुत्तों के झुंड ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dogs killed 11 year old girl in Shahjahanpur
बच्ची का शव ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
गर्दन और सीने से नोचा मांस 
पहले उसने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन मासूम झुंड के आगे बेबस साबित हुई। कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी गर्दन और सीने पर नोंचना शुरू कर दिया। हाथ-पैरों को भी नोंच डाला। चीखते हुए मासूम ने भाई को आवाज दी तो करीब सौ मीटर पर खेत पर काम कर रहे इकराम को अनहोनी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Dogs killed 11 year old girl in Shahjahanpur
स्वालिया का भाई भी घायल हुआ। - फोटो : संवाद
हड़बड़ाहट में भाई बाइक समेत गिरा 
वह बहन के लिए चिल्लाता हुआ बाइक से उसकी ओर आया। इस दौरान हड़बड़ाहट में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। चेहरे पर काफी चोट आने के बावजूद वह उठा और पास पड़े डंडे और ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाने लगा। इस बीच करीब चार-पांच मिनट तक कुत्ते मासूम को नोंचते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed