पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aayush Malik Case: पुलिस के पहरे में आयुष, घर से मिली डायरी, मोबाइल और फोटो का क्या है राज? मौलाना की तलाश तेज

Tue, 30 Jun 2026 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2026 06:08 PM IST
सार

Ayush Malik Conversion Probe: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आयुष के घर से डायरी, दो मोबाइल, उर्दू पर्चे, चाकू और मौलाना की तस्वीर बरामद हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Aayush Malik Conversion Probe: Diary Note, Urdu Pamphlets, Knife and Maulana's Photo Recovered
आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस के हाथ कई नए सुराग लगे हैं। आयुष के घर से बरामद डायरी, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, उर्दू में लिखे दो पर्चे और एक मौलाना की तस्वीर ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री की गहन पड़ताल की जा रही है और इससे पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Aayush Malik Conversion Probe: Diary Note, Urdu Pamphlets, Knife and Maulana's Photo Recovered
आयुष मलिक, उससे बरामद मौलाना की तस्वीर, मोबाइल, चाकू और डायरी में लिखा नोट। - फोटो : अमर उजाला

डायरी में लिखा मिला-'मैं एक मिशन पर हूं'
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बरामद डायरी में 'मैं एक मिशन पर हूं' लिखा मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि यह आरोपी मौलाना इरफान के कहने पर लिखा गया था। फिलहाल डायरी की प्रत्येक प्रविष्टि की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका संबंध मामले से किस प्रकार जुड़ता है।

Aayush Malik Conversion Probe: Diary Note, Urdu Pamphlets, Knife and Maulana's Photo Recovered
परिजनों से आशीर्वादा लेता आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
उर्दू के पर्चे और मौलाना की तस्वीर भी मिली
जांच के दौरान उर्दू में लिखे दो पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिन पर 'अजीमुश्शान इजलास-ए-आम' लिखा है। इनमें आठ फरवरी को प्रस्तावित एक धार्मिक आयोजन का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा डायरी से नानूपुरा निवासी मौलाना इरफान की एक तस्वीर भी मिली है। पुलिस इस सामग्री की सत्यता और उसके मामले से संबंध की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aayush Malik Conversion Probe: Diary Note, Urdu Pamphlets, Knife and Maulana's Photo Recovered
पूजा करते हुए आयुष मलिक। - फोटो : अमर उजाला

दो मोबाइल और चाकू की भी हो रही जांच
पुलिस ने आयुष के घर से दो मोबाइल फोन और एक चाकू भी बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा की जांच कर संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चाकू कहां से आया और उसके पास रखने का उद्देश्य क्या था।

विज्ञापन
Aayush Malik Conversion Probe: Diary Note, Urdu Pamphlets, Knife and Maulana's Photo Recovered
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब

मौलाना इरफान की तलाश में कई राज्यों में दबिश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वांछित आरोपी मौलाना इरफान की तलाश में दिल्ली सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान धर्मांतरण से जुड़े कथित नेटवर्क के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: Conversion: 15 दिन का मौन व्रत, न किसी से मिलेंगे आयुष, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, उलमा ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed