{"_id":"60d785cb8ebc3e719c7437cf","slug":"bihar-darbhanga-blast-update-salim-of-shamli-has-connection-with-iqbal-kana-of-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरभंगा विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: पाकिस्तान में इकबाल से सलीम का कनेक्शन, सामने आए कई खौफनाक राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरभंगा विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: पाकिस्तान में इकबाल से सलीम का कनेक्शन, सामने आए कई खौफनाक राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलीम का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार के दरभंगा विस्फोट मामले में पकड़े गए सलीम उर्फ टुइया का कनेक्शन पाकिस्तान में रह रहे इकबाल काना से मिला है। माना जा रहा है कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इकबाल के जरिए ही सलीम से संपर्क साधा है। इसका पता लगने पर कैराना में खुफिया एजेंसियों ने अन्य संपर्कों की भी तलाश शुरू कर दी है।
दरभंगा विस्फोट मामले में पुलिस ने मोहल्ला आल खुर्द निवासी सलीम उर्फ टुइया और कासिम उर्फ कफील को पकड़ा है। सलीम का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन होने का पता लगा है। माना जा रहा है कि उसका यह कनेक्शन पाकिस्तान में रह रहे कैराना के मूल निवासी इकबाल काना के जरिए जुड़ा। इकबाल 1995 में पिस्टल की खेप पकड़े जाने के बाद फरार हो गया था। बाद में पता लगा कि वह पुलिस का दबाव बढ़ने पर परिवार समेत पाकिस्तान भाग गया है। उसके बाद से वह कैराना नहीं लौटा और पाकिस्तान में आईएसआई के संपर्क में आ गया। उसने पाकिस्तान से ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का संचालन करना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने पाकिस्तान रिश्तेदारी में जाने-आने वालों से संपर्क कर अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया।
2 of 5
शामली: कफील के पिता शकील।
- फोटो : amar ujala
सूत्रों का कहना है कि सलीम उर्फ टुइया भी इकबाल काना के संपर्क में है। इसका पता लगते ही खुफिया एजेंसियों ने कैराना में उसकी जड़े तलाशनी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि कुछ और लोग भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं, जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है। कुछ लोगों के बैंक खातों की भी गोपनीय ढंग से जांच की जा रही है।
3 of 5
शामली में कफील का घर।
- फोटो : amar ujala
पिता के साथ केले का ठेला लगाता था इकबाल
इकबाल कभी कैराना में अपने पिता के साथ केले का ठेला लगाता था, लेकिन महत्वाकांक्षी स्वभाव के इकबाल को यह काम पसंद नहीं था। उसने ऐसे लोगों के पासपोर्ट और वीजा बनवाने में मदद करने का काम शुरू किया, जिनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शामली: कफील के पिता शकील।
- फोटो : amar ujala
90 के दशक में वह पाकिस्तान जाने-आने वालों के जरिए सोने की तस्करी करने लगा। बताया जाता है कि उस समय पाक से डिस्को कपड़ा और मिर्जा चप्पल आती थी। इन कपड़ों और चप्पलों में छिपाकर पाकिस्तान से सोना यहां लाया जाता था। जब दोनों देशों में सोने के भाव का अंतर कम हो गया तो इकबाल ने हथियारों और जाली करेंसी की तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी सलीम, उसका आलीशान मकान व सलीम के पिता
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि 1995 में पिस्टल की खेप के साथ उसका एक साथी पकड़ा गया था, जबकि इकबाल फरार हो गया था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह अपने परिवार को लेकर पाकिस्तान भाग गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।