फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदनी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: प्रेम विवाह के 15 साल बाद पत्नी का कत्ल, पति ने हथौड़े दिया वारदात को अंजाम, तस्वीरें

Fri, 25 Jun 2021 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Husband killed his wife in a village of Meerut after 15 years of love marriage
मेरठ में महिला की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला होलीवाला में एक नशेबाज पति ने हथौड़े से कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी चांदनी ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी मोहब्बत का इस तरह खौफनाक अंत होगा।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला मातावाला में चांदनी (31 वर्ष) पत्नी सुमित अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। उसका मायका मोहल्ला होलीवाला में है। करीब 15 साल पहले उसने सुमित जाटव से प्रेम विवाह कर लिया था। परिजनों की नाराजगी के चलते दोनों कुछ साल तक परीक्षितगढ़ से बाहर रहे। कोर्ट मैरिज करने बाद वह घर लौट आए थे। कुछ सालों से सुमित शराब पीने का आदी हो गया था। इससे पत्नी परेशान रहती थी। 

घर में आर्थिक तंगी रहती थी। चांदनी को बच्चों का पालन पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। वह मंडपों में काम करके घर का खर्चा चला रही थी। चांदनी के कई बार समझाने के बाद भी पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा। दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद चांदनी बच्चों को लेकर मायके होलीवाला चली गई थी।

UP Crime News: Husband killed his wife in a village of Meerut after 15 years of love marriage
मेरठ: विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं गुरुवार देर रात सुमित ने शराब के नशे में अपनी साली निशा को फोन किया। उसने पत्नी से बात कराने के लिए कहा। निशा ने बात कराने से इनकार कर दिया।

UP Crime News: Husband killed his wife in a village of Meerut after 15 years of love marriage
मेरठ: विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

इससे नाराज सुमित हथौड़ा लेकर उनके घर पहुंच गया। वहां पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Husband killed his wife in a village of Meerut after 15 years of love marriage
मेरठ: विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
UP Crime News: Husband killed his wife in a village of Meerut after 15 years of love marriage
मेरठ: महिला का आधर कार्ड - फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed