उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में छठियार (बच्चे के जन्म पर होने वाले कार्यक्रम) में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से भाई-बहन समेत पांच बच्चे घायल हो गए। जिसमें से भाई-बहन की हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संतकबीरनगर में हर्ष फायरिंग घटना: आर्केस्ट्रा के दौरान चलाई गई थी गोली, अब संकट में पड़ी बच्चों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनन-फानन लोग पांचों घायलों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से गंभीर रूप से घायल भाई आयुष और बहन अर्चना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष सिंह और सीओ अंबरीष भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में रामचंदर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि छठियार में गांव के कुछ लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। डीजे पर कुछ बच्चे नाच रहे थे। रात्रि करीब दस बजे गांव के नकुल यादव पुत्र राम करन यादव यादव नशे की हालत में पहुंचा।
आरोप है कि नकुल ने तमंचा निकाल नाच रहे बच्चों के ऊपर फायर कर दिया। जिससे अर्चना, आयुष, रागिनी, राजन, सत्यमा को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी नकुल मौके से भाग गया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि रामचंदर की तहरीर पर आरोपी नकुल यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, सेवन सीएलए एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी नकुल को शुक्रवार को नेदवा चौराहे के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि अशरफपुर गांव में छठियार कार्यक्रम में हुए फायरिंग में पांच बच्चे घायल हुए हैं। इस मामले में आरोपी नकुल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गांव में लगा दी गई है।