{"_id":"60d480727e9ff350ae442f3a","slug":"up-news-a-gold-chain-has-been-robbed-from-a-female-constable-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित नहीं यूपी पुलिस: लूट के बाद छलका महिला सिपाही का दर्द, अफसरों ने नहीं बयां करने दी आपबीती, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुरक्षित नहीं यूपी पुलिस: लूट के बाद छलका महिला सिपाही का दर्द, अफसरों ने नहीं बयां करने दी आपबीती, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:33 PM IST
सार
मेरठ शहर में एक महिला सिपाही से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद महिला सिपाही का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में महिला सिपाही से लूट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक महिला सिपाही से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद महिला सिपाही का दर्द छलक पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने महिला सिपाही से बात करने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारियों ने बात नहीं करने दी। फिर अपने विभाग की बदनामी की बात कहकर महिला सिपाही चुप हो गई।
महिला थाने में तैनात महिला सिपाही संगीता फूल बाग कॉलोनी में गली नंबर-5 में रहती हैं। बुधवार रात में वह डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थीं। घर से 10 कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से महिला के झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। छीनाझपटी में महिला सिपाही के हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया। वह मोबाइल को उठाने लगी, तब तक बदमाश भाग गए। इस घटना की जानकारी लगने पर सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर नौचंदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला सिपाही से बदमाशों का हुलिया पूछकर पुलिस वहां से लौट आई।
2 of 5
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वारदात को छुपाने में लग जाती है पुलिस
बदमाशों को पकड़ने की जगह पुलिस लूट की वारदात को छुपाने में लग जाती है। थानेदार ने वारदात को छुपाने का प्रयास किया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस पीड़ितों को धमका रही है कि वह लूट नहीं, सामान गुम होने की तहरीर दें।
3 of 5
मेरठ में महिला सिपाही से लूट।
- फोटो : amar ujala
महिला सिपाही से लूट की घटना का पता लगते ही मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। पहले तो पुलिस वालों ने महिला सिपाही से बात नहीं करने दीं। जैसे तैसे महिला सिपाही से बात की तो वह अपने विभाग की बदनामी की बात कहकर चुप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
नौचंदी इलाके में बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मी
नौचंदी थाना क्षेत्र में बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मी भी हैं। एक सप्ताह पहले बागपत में तैनात हेड कांस्टेबल से बदमाशों ने लूटपाट की थी। इन बदमाशों का पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई। वह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ की फूल बाग कॉलोनी में महिला सिपाही से ही बदमाशों ने चेन छीन ली। नौचंदी थाना पुलिस की कार्यशैली से व्यापारी भी नाराज हैं। विष्णु ज्वेलर्स के यहां डकैती के मामले में भी नौचंदी थाने की पुलिस ने किरकिरी कराई हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ में घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
कहां गई शहर की पुलिस
प्रशासन का दावा है कि शहर में रात नौ बजे के बाद लॉकडाउन लागू हो जाता है। यह लॉकडाउन सिर्फ दुकानदारों पर ही लागू है। बुधवार रात में ये तीनों घटना नौ बजे के बाद ही हुई हैं। सवाल है कि लॉकडाउन में पुलिस कहां रहती है। शायद इसका जवाब पुलिस अधिकारियों के पास भी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।