{"_id":"5c2b96d9bdec2256a104eaed","slug":"30-people-died-in-road-accident-on-first-day-of-new-year-at-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में नए साल के पहले दिन खूनी हुईं सड़कें, हादसों में 30 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में नए साल के पहले दिन खूनी हुईं सड़कें, हादसों में 30 लोगों की मौत
Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में नए साल के पहले ही दिन जहां लोग खुशियां मना रहे थे तो वहीं कई हादसों ने झकझोर कर रख दिया। दस जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोग काल के गाल में समा गए। चंदौली में हुए दर्दनाक हादसे में तो एक परिवार ही उजड़ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ghazipur
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा पूर्वांचल में मंगलवार को कई सड़क हादसों में 30 लोगों की मौत हो गई। चंदौली में आठ, बलिया में चार, सोनभद्र में छह, भदोही में एक, मिर्जापुर में तीन, मऊ में दो, गाजीपुर में दो, बनारस में दो, आजमगढ़ में एक और जौनपुर में एक लोगों जान चली गई।
झोपड़ी में घुसा ट्रक
- फोटो : amar ujala
सबसे वीभत्स घटना का चश्मदीद तो चंदौली रहा जहां पुलिस और पशु तस्करों के चक्कर में जिले के एक ही परिवार के सात लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। इलिया थाना अतंर्गत इलिया हाटा मार्ग पर पुलिस का पीछा करने पर मवेशी लदा डीसीएम (ट्रक) मालदह गांव में सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी में घुस गया। इससे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मान मनौव्वल के बाद दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया। डीएम ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, पांच पांच लाख रुपये मुआवजा देने, भूमि का पट्टा देने और आवास देने की घोषणा की।
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : amar ujala
वहीं एसपी ने लापरवाही पर इलिया एसओ, हल्का दरोगा और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया चकिया कोतवाल को लाइनहाजिर किया। डायल 100 के चालक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा। वहीं चकिया सीओ के खिलाफ डीजीपी को पत्र लिखा। इसके बाद दोपहर बाद शव उठाया जा सका। वही एक जिले में अन्य दर्घटना में एक लोगों की मौत हो गई