{"_id":"6428729b99e60899f501d91d","slug":"ajab-gajab-ki-shadi-in-varanasi-bride-beard-and-moustache-groom-angry-maha-murkh-mela-2023-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में अजब-गजब की 'शादी': दुल्हन की दाढ़ी और मूंछ देख भड़का दूल्हा, पूरा मामला जान पेट पकड़ कर हंसेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में अजब-गजब की 'शादी': दुल्हन की दाढ़ी और मूंछ देख भड़का दूल्हा, पूरा मामला जान पेट पकड़ कर हंसेंगे
हरदम मस्त रहने वाला शहर बनारस शनिवार रात एक अजब-गजब की शादी का गवाह बना। उत्तरवाहिनी के घोड़ा घाट पर शनिवार शाम बेमेल विवाह के मंत्र अगड़म बगड़म जूता रगड़म, ब्याह कराऊं पकड़म-धकड़म...से गूंज उठा। पुरोहित महिला दूल्हा और पुरुष दुल्हन की शादी करवा रहा था और हर कोई पेट पकड़ कर हंस रहा था। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन की दाढ़ी व मूंछें देखीं तो उसने तुरंत छुट्टम छुट्टा कर दिया। इसी के साथ विवाह तोड़ने की घोषणा भी हो गई। यह नजारा था डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर शनिवार गोष्ठी की ओर से आयोजित महामूर्ख मेले का। शुरुआत अतिथियों को आलू-प्याज, घंटा-घंटी की माला और स्मृति चिह्न के रूप में बुलडोजर देकर सम्मानित करने के साथ हुई।
राजेंद्र प्रसाद घाट पर महामूर्ख मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
मेले के आकर्षण का केंद्र सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बने डॉ. एके पांडेय नगाड़े की धुन पर लंगड़ाते हुए और दूल्हा बनी आशा पांडेय मटकते हुए आईं। पुरोहित उज्जवल पांडेय ने अवैदिक और अर्थ शून्य मंत्र पढ़ते हुए विवाह की रस्में कराईं। विवाह होते ही दूल्हा-दुल्हन में विवाद हो गया।
ये भी पढ़ें:सात अप्रैल को आजमगढ़ आएंगे CM Yogi और गृहमंत्री अमित शाह, ये रहेगा कार्यक्रम
3 of 6
राजेंद्र प्रसाद घाट पर महामूर्ख मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन की दाढ़ी व मूंछ देख दूल्हा भड़क गया। दूल्हे ने आव देखा न ताव और मंच पर पहुंचकर माइक छीनते हुए ऐलान कर दिया कि यह शादी उसे मंजूर नहीं है। मंच पर मौजूद कवियों ने जोड़े को एक साल तक साथ रहकर कोई निर्णय करने की सलाह दी, लेकिन महिला दूल्हा ने किसी की सलाह मानने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजेंद्र प्रसाद घाट पर महामूर्ख मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कवि सांड़ बनारसी ने बुलडोजर को देखिए जमी हुई है धाक, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग करे पल भर में ही खाक... सुनाकर हास्य रस की बरसात शुरू कराई। दमदार बनारसी ने जिस दिन से राजनीति की महफिल में घुस गए, उस दिन से ही योगी जी सबके दिल में घुस गए..., दो चार के घरों पे ये बुलडोजर क्या चला, अपराधी माफिया तो सारे बिल में घुस गए...सुनाकर तालियां बटोरीं। बादशाह प्रेमी ने दर्शकों को गुदगुदाया। श्याम लाल यादव फक्कड़ गाजीपुरी ने बुल्डोजरा क किस्मत देखा, सरकारी मेहमान भइल बा...सुनाया।
विज्ञापन
5 of 6
राजेंद्र प्रसाद घाट पर महामूर्ख मेले का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार गोष्ठी के अध्यक्ष जगदंबा तुलस्यान और सांड़ बनारसी ने आगंतुकों का स्वागत किया। उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव, रमेश दत्त पांडेय व संस्कृति मंत्री नंद कुमार टोपीवाले ने सभी को उल्टी सीधी टोपी पहनाकर अभिवादन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।