फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Dubey News: भोजपुरी गायक के दुर्व्यवहार से दुखी थी आकांक्षा दुबे, करीबी बोले- वह खुदकुशी नहीं कर सकती

Sun, 26 Mar 2023 10:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Dubey was saddened by misbehavior of Bhojpuri singer why committed suicide
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। वह भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एलबम के क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं। शनिवार की शाम आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भोजपुरी गाने पर वह थिरकते दिख रही थीं। आकांक्षा को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह साहसी थीं। शाम को खुश थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देर रात शव फंदे से लटका मिला। वह आत्महत्या नहीं कर सकती थीं। पूरे प्रकरण की जांच गंभीरता के साथ होनी चाहिए और आकांक्षा की मौत से जुड़ा सच सामने आना चाहिए।


ये भी पढ़ें: भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती थीं आकांक्षा दुबे, पिकअप में शव ले जाने से भड़के प्रशंसक

Akanksha Dubey was saddened by misbehavior of Bhojpuri singer why committed suicide
- फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। इस स्टेटस स्टोरी की लाइन थी कि...के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं। 

Akanksha Dubey was saddened by misbehavior of Bhojpuri singer why committed suicide
अंतिम इंस्टाग्राम लाइव में रोती नजर आई थीं आकांक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

 शनिवार देर रात आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुईं और रो रही थीं। उनके रोने को लेकर प्रशंसकों ने सवाल भी पूछे थे। एक प्रशंसक ने रोने का वीडियो क्लिप बना लिया था। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Dubey was saddened by misbehavior of Bhojpuri singer why committed suicide
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट कर आकांक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आकांक्षा ने लगभग 17 वर्ष की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक एलबम के साथ ही फिल्मों में लीड रोल निभाया और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख फॉलोअर थे।

विज्ञापन
Akanksha Dubey was saddened by misbehavior of Bhojpuri singer why committed suicide
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख करने के समर्थन में उनके मां-बाप नहीं थे। उनके पिता उन्हें आईपीएस बनाना चाहते थे। उन्होंने अपने मां-बाप की इच्छा के विपरीत अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपना मुकाम बनाया। बेटी की सफलता को देखते हुए बाद में मां-बाप भी उनका समर्थन करने लगे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed