{"_id":"5be59407bdec22698f4cc181","slug":"attack-on-police-constables-when-they-went-for-arrest-him-bjp-workers-proetst","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने गए तीन सिपाहियों पर हमला, भाजपा नेताओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने गए तीन सिपाहियों पर हमला, भाजपा नेताओं ने घेरा थाना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दनियालपुर गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर गई पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर जुआरियों ने ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पाकर सारनाथ, कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस ने पूर्व पार्षद पति व भाजपा कार्यकर्ता मुन्नू राजभर सहित चार को पकड़ कर थाने ले आई। इसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सारनाथ थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मामले में न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी तो लोग शांत हुए। हमले में घायल तीन सिपाहियों की तहरीर पर सारनाथ थाने में सात नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि भाजपा नेताओं का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने मुन्नू और बिरजू को छोड़ कर बाकी दो को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ थाना अंतर्गत दनियालपुर निवासी मुन्नू राजभर के घर के समीप स्थित बगीचे में जुआ खेले जाने की सूचना पर गुरुवार की रात पीआरवी पहुंची थी। पुलिस का वाहन देख जुआ खेल रहे लोगों ने पथराव के साथ ही लाठी-डंडे से सिपाहियों पर हमला कर दिया। हमले में पीआरवी के सिपाही कौशल सिंह, हरिवंश भारती और मदन गोपाल चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
घायल सिपाहियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुन्नू राजभर, बिरजू राजभर, लालता और महाजन राजभर को हिरासत में लिया। इसके विरोध में भाजपा नेता अवधेश राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग सारनाथ थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर एसीएम चतुर्थ नीता यादव और सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जांच में जो दोषी पाए जाएंगे सिर्फ उन्हीं को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सिगरा थाना अंतर्गत माधोपुर में शुक्रवार को जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि मारपीट में शामिल रहे कुछ लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया और कुछ को ही गिरफ्तार किया। इसके विरोध में नाराज लोगों ने सिगरा थाने का घेराव कर दिया। घेराव किए लोगों को इंस्पेक्टर सिगरा ने समझाबुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कमेंट
कमेंट X