{"_id":"6760e05a4051baec960a0d3b","slug":"atul-subhash-case-atul-subhash-s-family-will-fight-a-legal-battle-for-vyom-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atul Subhash Case: इनके पास है अतुल सुभाष का बेटा, भतीजे को लेकर विकास ने कही ये बात; परिवार ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atul Subhash Case: इनके पास है अतुल सुभाष का बेटा, भतीजे को लेकर विकास ने कही ये बात; परिवार ने जताई चिंता
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:06 AM IST
सार
इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या में पत्नी निकिता, सास और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद परिजन अतुल के बेटे को लेकर चिंतित हैं। विकास ने मोबाइल फोन पर विशेष बात की उन्होंने कहा कि क्रियाकर्म के बाद अधिवक्ताओं से सलाह लेंगे।
विज्ञापन
1 of 8
Atul Subhash Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के क्रियाकर्म के बाद परिजन कानूनी लड़ाई तेज करेंगे। अतुल के भाई विकास का कहना है कि भतीजे व्योम को दादा-दादी के साथ रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। निकिता सिंघानिया जेल चली गई है। अब उसके साथ अतुल का बेटा असुरक्षित है। विकास ने मोबाइल फोन पर विशेष बात की और कहा कि अतुल सुभाष को दुनिया छोड़े आठ दिन हो गए। उन्होंने समाज, न्यायपालिका और कानून व्यवस्था को आईना दिखाया है।
2 of 8
अतुल सुभाष का भाई विकास (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद है कि कुछ बदलाव आएगा। पुरुष प्रताड़ना से बच सकेंगे। अतुल की मौत के बाद से ही मां बीमार है। पिता पवन मोदी पोते व्योम के लिए परेशान हैं। वह कह रहे हैं कि पोते को साथ लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। अतुल के क्रियाकर्म के बाद ही मामले में अधिवक्ताओं से सलाह ली जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
3 of 8
अतुल सुभाष के परिजन
- फोटो : परिजन
मई में अतुल की जामनत कराने जौनपुर आए थे विकास
विकास मोदी ने बताया कि वे मई 2024 में अतुल को दहेज उत्पीड़न के मामले में जमानत दिलवाने जौनपुर आए थे। उस समय किसी का निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा हो रही थी। किसी तरह से भाई की जमानत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मरने से पहले अतुल सुभाष ने वीडियो जारी किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया।
आज जिंदा होता मेरा भाई
विकास ने बताया कि अतुल के साथ उठना-बैठना या आना-जाना कई बार हुआ, लेकिन उनके मन में क्या है, कभी नहीं जान सके। विकास ने बताया कि उनका भाई अंदर ही अंदर परेशान था। अदालत के साथ ही वह आंतरिक तौर पर खुद से एक मुकदमा लड़ रहा था, जो वह हार गया। काश भाई ने कुछ बातें पहले बताई होतीं तो उसे समझाया जाता। शायद, आज वह जिंदा रहता।
विज्ञापन
5 of 8
पत्नी निकिता के साथ अतुल
- फोटो : अमर उजाला
निकिता ने मांगे थे एक लाख रुपये
विकास ने बताया कि उनकी भाभी निकिता ने पहले अपने और व्योम के भरणपोषण के लिए कुल दो लाख रुपये महीने की मांग रखी थी। इसमें निकिता ने एक लाख रुपये व्योम और एक लाख खुद के लिए भेजने को कहा था। बाद में कोर्ट ने भरण-पोषण के लिए 40 हजार रुपये महीने भेजना का आदेश दिया। अतुल का बेटा निकिता के 70 वर्षीय हृदय रोग से पीड़ित ताऊ के पास है। वह चार वर्षीय नाती की देखभाल कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।