सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Independence Day 2022: वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, तस्वीरों में देखें जश्न-ए-आजादी का रंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav  Independence Day 2022 Celebration in varanasi see photos
वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर आजादी के जश्न में डूब गया है। सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, चौराहों और घरों पर सबने शान से तिरंगा लहराया गया। सभी ने स्वतंत्रता की उस ताकत को महसूस किया, जिसने अपने देश में अपना राज-पाट कायम करने की ताकत दी। हिंदुस्तान की आजादी के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया।



सांस्कृतिक उत्सवों, पुलिस परेड के जरिए देश को महफूज रखने का भरोसा दिलाया गया। सोमवार को इसी अंदाज में उल्लास और उमंग के साथ 76वां स्वतंत्र दिवस मनाया गया।   देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर आज (15 अगस्त) सुबह से शाम तक उत्साह का माहौल रहेगा। नीचे की स्लाइड्स में देखें जश्न-ए-आजादी की तस्वीरें..

Trending Videos
Azadi Ka Amrit Mahotsav  Independence Day 2022 Celebration in varanasi see photos
डीएम कौशलराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जनपद में प्रभात फेरी निकाली। आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी भवनों पर पूरे शान से फहराया गया। श्रम विभाग कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर, दीवानी न्यायालय कार्यालय पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश सहित कमिश्नरी कार्यालय भवन पर कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, विकास प्राधिकरण कार्यालय पर उपाध्यक्ष ईशा दुहन, विकास भवन कार्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया।
   

विज्ञापन
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav  Independence Day 2022 Celebration in varanasi see photos
वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस की धूम - फोटो : अमर उजाला

आजादी के 75वें साल के खास अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को वाराणसी में जगह-जगह रैली एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाजारों में तिरंगे से लेकर तिरंगे की टीशर्ट, पतंग आदि की जमकर बिक्री हुई।

Azadi Ka Amrit Mahotsav  Independence Day 2022 Celebration in varanasi see photos
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हर घर और प्रतिष्ठानों पर लहराते हुए तिरंगे लोगों में देश प्रेम की भावनाओं को प्रेरित कर रही हैं। जो देख रहा है वह गर्व महसूस कर रहा है। 

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav  Independence Day 2022 Celebration in varanasi see photos
चौराहों पर राष्ट्रगान गाते लोग - फोटो : अमर उजाला

काशी के जज्बे को सलाम। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए सुबह 9 बजे 52 सेकेंड तक ट्रैफिक का पहिया पूरी तरह ठप हो गया। जो जहां था वहीं सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल हुआ। स्कूली बच्चे भी इसमें भागीदार बने। आजादी का अमृत महोत्सव और अमर उजाला के 75 साल पूर्ण होने पर मां तुझे प्रणाम महोत्सव के तहत यह आयोजन हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed