{"_id":"62f89849165b254dba029fe6","slug":"digi-yatra-paperless-air-travel-on-varanasi-airport-from-15-august-face-wiil-become-boarding-pass","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Digi Yatra: वाराणसी एयरपोर्ट पर चेक-इन की लंबी लाइन से मिलेगी आजादी, कल से आपका चेहरा ही बनेगा बोर्डिंग पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digi Yatra: वाराणसी एयरपोर्ट पर चेक-इन की लंबी लाइन से मिलेगी आजादी, कल से आपका चेहरा ही बनेगा बोर्डिंग पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:50 PM IST
सार
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर 15 अगस्त से डिजी यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। इस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों के चेहरे और बायोमैट्रिक के जरिए एयरपोर्ट पर एंट्री होगी।
विज्ञापन
1 of 5
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट \
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपका चेहरा ही बोर्डिंग पास होगा। यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक की सहायता से एयरपोर्ट पर एंट्री हो सकेगी। एयरपोर्ट पर कल से यात्रियों के लिए डिजी यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में चेहरा दिखाकर प्रवेश मिलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यह सेवा शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को अपना पहचान पत्र और बोर्डिंग पास लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी।
वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की सुविधा प्रवेश द्वार दो से मिलेगी। ऐसे यात्री जो डिजी यात्रा में प्रवेश नहीं कर सके हैं, उन्हें गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा शुरू करने से पहले इसका ट्रायल किया जा रहा है। 31 जनवरी से शुरू हुए ट्रायल में अभी तक 4388 यात्रियों ने डिजी यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।
2 of 5
वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी एयरपोर्ट की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि डिजी यात्रा के लिए ट्रायल किया जा रहा है। यात्रियों का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से अनुमति मिलने के बाद सेवा की शुरुआत की जाएगी। 15 अगस्त से डिजी यात्रा शुरू होने की उम्मीद है।
3 of 5
वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का ट्रायल
- फोटो : सोशल मीडिया।
मोबाइल से कर सकते हैं पंजीकरण
एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्री मोबाइल से भी डिजी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। एयरपोर्ट पर लगे डिजी यात्रा क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करेंगे, इसके बाद संबंधित एप्लीकेशन मोबाइल पर अपलोड हो जाएगा। यात्री आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वाराणसी एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा का ट्रायल
- फोटो : सोशल मीडिया।
इसके बाद डिजी मशीन में लगे कैमरे से यात्री का चेहरा स्कैन करने के बाद गेट खुल जाएगा। एक बार डिजी यात्रा के लिए पंजीकरण होने के बाद यात्री आगे जब किसी भी डिजी यात्रा से लैस एयरपोर्ट से यात्रा करेंगे उनका चेहरा स्कैन करके प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
वाराणसी एयरपोर्ट पर कल से डिजी यात्रा शुरू होने की उम्मीद
- फोटो : अमर उजाला
डिजी यात्रा के लिए प्ले स्टोर से डिजी यात्रा एप डाउनलोड कर यात्री घर बैठे भी पंजीकरण कर सकते हैं। इससे यात्रियों का चेक-इन करते समय बचेगा वहीं आसानी से टर्मिनल भवन में प्रवेश मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।