सब्सक्राइब करें

Azadi Ka Amrit Mahotsav: मां भारती के जयकारे से गूंजी शिव की नगरी काशी, तिरंगे की शान के लिए रैलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav in  Kashi varanasi turanga yatra and rally at many places on 15 august
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रविवार को वाराणसी में कहीं रैली तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये देश की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग देशभक्ति में डूबे हुए हैं। जगह-जगह रैलियों का आयोजन किया गया। लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। गली-गली में देशभक्ति के तराने गूंजे।

शहर में सुबह से कहीं तिरंगा यात्रा तो कहीं बाइक और साइकिल रैली निकाली गई।  तिरंगे की आन-बान और शान के लिए हाफ मैराथन और रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन का भी आयोजन हुआ। इसमें सुरक्षा बलों के जवान, नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और गणमान्य के साथ ही आम लोग भी शामिल हुए। पीएम मोदी की अपील के बाद बनारस का हर हिस्सा तिरंगामय हो चुका है। क्या इमारतें, क्या सड़कें, क्या फ्लाईओवर हर जगह सिर्फ तिरंगा नजर आ रहा है। नीचे की स्लाइड्स में देखें रैलियों की तस्वीरें....

Trending Videos
Azadi Ka Amrit Mahotsav in  Kashi varanasi turanga yatra and rally at many places on 15 august
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मराष्ट्र एकम की ओर से भारत माता मंदिर से शहीद उद्यान तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav in  Kashi varanasi turanga yatra and rally at many places on 15 august
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भारत माता मंदिर से ब्रह्मरास्ट्र एकम की ओर से निकली गई तिरंगा यात्रा में सीआरपीएफ के जवानों ने 70 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली।
Azadi Ka Amrit Mahotsav in  Kashi varanasi turanga yatra and rally at many places on 15 august
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा भारती की टोली, सारस्वत युवा सभा की टोली और सीआरपीएफ के जवानों ने मछोदरी से लहुराबीर तक बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। 
विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav in  Kashi varanasi turanga yatra and rally at many places on 15 august
वाराणसी में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में विकास इंटर कॉलेज से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मां भारती के गगनभेदी नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed