{"_id":"62f7dcfbcdda7615994a75c1","slug":"ganga-aarti-varanasi-took-place-in-its-original-form-after-long-time-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganga Aarti: लंबे समय के बाद अपने मूल स्वरूप में हुई गंगा आरती, भारत माता का जयघोष, तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganga Aarti: लंबे समय के बाद अपने मूल स्वरूप में हुई गंगा आरती, भारत माता का जयघोष, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित होने वाली मां गंगा की दैनिक आरती में शनिवार को 39 जीटीसी के जवानों ने बैंड की धुन पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। लंबे समय के बाद गंगा आरती शनिवार को अपने मूलस्वरूप में आयोजित की गई। भारत माता की जय से दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में देश और विदेश के भक्त भी मौजूद रहे।
आरती के दौरान गंगा माता की जय और भारत माता की जय के जयघोष भी गूंजे। गंगा आरती से माहौल आध्यात्मिक हो गया। मां गंगा की आरती में आए श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। बता दें कि पिछले माह के अंत में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के कारण दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थान बदल गया था। गंगा में बढ़ते पानी के कारण बेहत कम श्रद्धालुओं के बीच छत पर आरती होने लगी थी। अब जब गंगा का जलस्तर कम हो गया तो फिर से आरती अपने तय स्थान पर होने लगी।
2 of 6
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शनिवार शाम गंगा आरती के दौरान भव्य नजारा रहा। इस दौरान 39 जीटीसी व एनडीआरएफ के जवान, गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, हनुमान यादव उपस्थित रहे।
3 of 6
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर शनिवार शाम मां गंगा की भव्य आरती हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अर्चकों ने आरती उतारी। इस दौरान पूरा वातावरण महादेव शिव, मां गंगा और भारती के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
39 जीटीसी के जवानों ने बैंड की धुन पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर कई श्रद्धालु तिरंगा लहरा रहे थे जिससे गंगा आरती का नजारा ही अलग नजर आया। दशाश्वमेध घाट पर वर्षों से होती आ रही गंगा आरती से पहले 39 जीटीसी के जवानों के बैंड की धुन को सभी ने सराहा।
विज्ञापन
5 of 6
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
काशी के कई गंगा घाटों पर शाम होते-होते माहौल एकदम भक्तिमय होने लगता है। गंगा आरती के समय मेला सा लग जाता है। गंगा आरती की ख्याति पूरी दुनिया में है और तमाम जगह से लोग इसकी एक झलक पाने के लिए आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।