{"_id":"62f7a5c3a07bbc56d722aa86","slug":"maa-tujhe-pranam-amar-ujala-tiranga-yatra-in-varanasi-raised-spirit-of-patriotism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: काशी की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: काशी की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत..., हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते स्कूली बच्चे...जोश व उत्साह से लवरेज माहौल। यह नजारा था स्वतंत्रता के गौरवशाली 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शनिवार को मां तुझे प्रणाम श्रृंखला के तहत तिरंगा यात्रा का। बाइकर क्लब की टीम भी बाइक पर तिरंगा कलर की पगड़ी पहनकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ती जा रही थी।
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के गेट से विकल्प सामाजिक सेवा संस्था के सचिव संजय गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. गंगाधर राय की मौजूदगी में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। आगे-आगे नगर निगम की एक गाड़ी सैनिटाइजेशन करते आगे बढ़ती जा रही थी। इसके बाद डीजे सिस्टम और फिर पीछे दो पंक्ति में छात्र-छात्राए गगनभेदी नारे बोलते आगे चलते जा रहे थे।
2 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा और लबों पर देशभक्ति के तराने। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे शनिवार सुबह वाराणसी शहर की सड़कों पर गूंजने लगे।
3 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों के साथ ही बाइकर्स टीम के सदस्य भी देशभक्ति गीतों पर नाचते गाते चलते चलते चले जा रहे थे। स्कूलों से स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट के साथ ही बैंड बजाते छात्र-छात्राओं का भी उत्साह भी देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा जगतगंज, तेलियाबाग तिराहा से सिंह निकेतन मलदहिया होते हुए सरदार पटेल प्रतिमा मलदहिया, लहुराबीर के बाद वापस क्वींस इंटर कॉलेज आकर समाप्त हुई। यात्रा जिधर से गुजर रही थी, उधर भी लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
5 of 10
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में वैसे तो कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया लेकिन आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रंग बिरंगे परिधान में देशभक्ति का संदेश बांटती छात्राएं जिधर से गुजर रही थीं, हर कोई देखता ही रहा। सभी ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव और उनकी टीम के इस प्रयास की सराहना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।