{"_id":"62f714eda07bbc56d722aa3a","slug":"one-crore-attended-baba-dham-new-record-for-number-of-devotees-in-sawan-so-far-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath: बाबा के धाम में एक करोड़ ने लगाई हाजिरी, सावन में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath: बाबा के धाम में एक करोड़ ने लगाई हाजिरी, सावन में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:35 AM IST
सार
मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन तीन लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहले सावन में अब तक दर्शनार्थियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सावन के पहले ही दिन ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था।
विज्ञापन
1 of 6
श्री काशी विश्वनाथ धाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काशी पुराधिपति का नव्य धाम ने सावन के महीने में शिवभक्तों के जलाभिषेक का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सावन के महीने में बाबा के दरबार में एक करोड़ से अधिक शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई। 30 दिन में श्रद्धालुओं की इस संख्या से मंदिर प्रशासन गदगद है तो वहीं दूसरी तरफ भीड़ प्रबंधन की यह तकनीक भी काफी असरदार मानी जा रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन तीन लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहले सावन में अब तक दर्शनार्थियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सावन के पहले ही दिन ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था।सावन के शुरुआती 16 दिनों में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच गया था। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े पांच लाख से अधिक रही। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े सात लाख को भी पार कर गया था।
2 of 6
बाबा दरबार।
- फोटो : अमर उजाला
चारों सोमवार का भक्तों के आंकड़ों की बात करें तो यह लगभग 28 लाख से अधिक था। सावन के सोमवार के अलावा किसी ने तीन, किसी दिन साढ़े तीन तो किसी दिन चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन, पूजन, अभिषेक किया।
3 of 6
बाबा दरबार में उमड़ेश्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर क्षेत्र के व्यापारी भी हुए गदगद
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र के आसपास के दुकानदारों की तो खूब चांदी रही। कोरोना संक्रमण काल के दो सालों में ध्वस्त हुई दुकानदारी की रौनक सावन के महीने में लौट आई। होटल, रेस्टोरेंट, साड़ी, पूजन सामग्री और स्थानीय उत्पाद की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
गंगा के तट से 22 मीटर ऊंचाई पर है धाम का प्रवेश द्वार
श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा द्वार आकर्षण का केंद्र है। गंगा के तट से 22 मीटर की ऊंचाई पर बने प्रवेश द्वार से श्रद्धालु धाम में प्रवेश कर सकते हैं। गंगा स्नान के बाद धाम के चौक तक पहुंचने के लिए 80 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए एस्कलेटर और लिफ्ट का इंतजाम किया गया है। हालांकि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पहले सोमवार के बाद गंगा द्वार बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं सुविधाएं
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए म्यूजियम, स्प्रिचुअल बुक सेंटर, आभासी म्यूजियम, गंगा व्यू गैलरी, धरोहर केंद्र, फूड कोर्ट, वैदिक केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र, भोगशाला, ओडीओपी प्रोडक्ट शॉप और मुमुक्षु भवन की सुविधाएं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।