फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन

Tue, 27 Jun 2017 03:38 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 27 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri films Mega star Ravi Kishan on Amitabh Bachchan map step
amitabh bachchan ravi kishan - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मेगास्टार रवि किशन इन दिनों उन्हीं के नक्‍शे कदम पर चल रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों में शानदार सफलता के बाद अब रवि किशन तेलगू फिल्मों में भी अमिताभ बच्चन का फार्मूला अपना रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर....

Bhojpuri films Mega star Ravi Kishan on Amitabh Bachchan map step
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में जन्मे और यूपी के जौनपुर के मूल निवासी रवि किशन ने वर्ष 1992 में फिल्म पीतांबर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वेलकम टू सज्जनपुर, लक, बिहारी माफिया, वेलडन अब्बा, लहरिया लूटे ए राजा, मोहल्ला अस्सी, एजेंट विनोद, बुलेट राजा जैसी हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के बाद अब वह तेलगू फिल्मों में हाथ अजमा रहे हैं।

Bhojpuri films Mega star Ravi Kishan on Amitabh Bachchan map step
ravi kishan - फोटो : social media

इन दिनों रवि किशन तेलगू फिल्म 'लाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह हाल ही में अमेरिका में लाई की शूटिंग करके लौटे हैं। इन दिनों हैदराबाद में वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में सफलता के लिए रवि किशन बालीवुड के लिए आदर्श कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के नक्‍शे कदम पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri films Mega star Ravi Kishan on Amitabh Bachchan map step
ravi kishan - फोटो : facebook

जी हां मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की तरह ही रवि किशन कड़ी मेहनत कर रहे हैं और छुट्टीयों में भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। आलम यह है कि 'लाई' के साथ ही रवि किशन के फिल्मों की संख्या 400 के जादुई आंकड़े को छू गई है।

विज्ञापन
Bhojpuri films Mega star Ravi Kishan on Amitabh Bachchan map step
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला

खुद रवि किशन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं 400 फिल्में कर चुका। मुझे याद नहीं है कि मैंने अंतिम बार पूरी तरह से छुट्टी कब ली। जब मैं छुट्टी पर रहता हूं, तब भी शूटिंग करता रहता हूं। इसलिए वह मेरी छुट्टी नहीं रह जाती है। रविवार को भी मैं काम कर रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed