फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Collision between Toto and municipal garbage truck while overtaking woman loses leg

Varanasi News: नगर निगम के डंपर से हादसा, ई-रिक्शा सवार महिला का पैर कटा; 10 मीटर तक घसीटते गए दोनों वाहन

Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

Varanasi Accident: सुंदरपुर में शनिवार को नगर निगम के डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में शीला देवी (55) का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चार महिलाओं और ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Varanasi Collision between Toto and municipal garbage truck while overtaking woman loses leg
वाराणसी में दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में शनिवार दोपहर नगर निगम के डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में पांच महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में ई-रिक्शा सवार शीला देवी (55) का दाहिना पैर मौके पर ही कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अन्य चार महिलाओं को मामूली चोटें आईं। ई-रिक्शा चालक रामबाबू भी घायल हुआ है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुंदरपुर इलाके में डंपर तेज गति से जा रहा था। बताया गया कि सामने से आ रही एंबुलेंस को रास्ता देने के प्रयास में डंपर की गति और बढ़ गई। इसी दौरान डंपर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में शीला देवी का पैर डंपर की चपेट में आकर कट गया।

विज्ञापन

Varanasi Collision between Toto and municipal garbage truck while overtaking woman loses leg
वाराणसी में दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। डंपर चालक के मौके से भागने की कोशिश करने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर संकट मोचन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

गंभीर रूप से घायल शीला देवी को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। अन्य घायल महिलाओं का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। ई-रिक्शा चालक रामबाबू को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शीला देवी चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की रहने वाली हैं। वह रोज की तरह शनिवार को सुंदरपुर सब्जी मंडी में सब्जी बेचने गई थीं। दोपहर में सब्जी बेचने के बाद वह गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

पुलिस डंपर चालक से पूछताछ कर रही है। हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi News: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ओवरटेक करने में टोटो से भिड़ंत, महिला का पैर कटा; रोड पर बिखरा खून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed