फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अद्भुत है बीएचयू की पुष्प प्रदर्शनी, सात हजार से ज्यादा फूल और दाल-चावल से बनी महामना की आकृति लाजवाब

Wed, 27 Dec 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 27 Dec 2023 10:26 AM IST
सार

बनारस के अलावा आस पास के दस जिलों से लोग पुष्प प्रदर्शनी देखने आए। इस प्रदर्शनी मेंं 638 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 7934 फूलों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी 27 दिसंबर की शाम छह बजे तक रहेगी।

विज्ञापन
BHU's flower exhibition is amazing, the shape of Mahamana made of more than seven thousand flowers and rice is
पुष्प प्रदर्शनी में दाल व चावल से बनायी गई मालवीय जी की प्रतिमा - फोटो : रोहित सोनकर, संवाद

बीएचयू में दूसरे दिन मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी में काफी भीड़ उमड़ी। चावल से बनी महामना की आकृति और फूलों से बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। बनारस के अलावा आसपास के दस जिलों से लोग पुष्प प्रदर्शनी देखने आए। इस प्रदर्शनी में 638 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 7934 फूलों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी 27 दिसंबर की शाम छह बजे तक रहेगी।

BHU's flower exhibition is amazing, the shape of Mahamana made of more than seven thousand flowers and rice is
बीएचयू में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : रोहित सोनकर, संवाद
प्रदर्शनी में गुलाब के चर्चित फूलों को देखने के लिए काफी लोग आए। किंग ऑफ द शो के लिए हॉट साट गुलाबी, क्वीन ऑफ द शो के लिए टॉप जुमेलिया, प्रिंस ऑफ द शो के लिए टॉप पीच सीक्रेट, प्रिंसेज ऑफ शो केलिए अंबे रोजिया के फूल लोग निहारते रहे।
BHU's flower exhibition is amazing, the shape of Mahamana made of more than seven thousand flowers and rice is
बीएचयू में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : रोहित सोनकर, संवाद

उद्यान विशेषज्ञ इकाई के आचार्य प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लोग फूलों से बनी राम मंदिर, सुकर्तन कला, मसाले और औषधीय पौधे, जैविक फलदार पौधे, शाकभाजी के पौधे के बारे में पूछे। इसे घर में उगाने की तकनीक की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU's flower exhibition is amazing, the shape of Mahamana made of more than seven thousand flowers and rice is
बीएचयू में पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : रोहित सोनकर, संवाद
चर्चा में रहे ये फूल
किंग ऑफ द शो - हॉट साट गुलाबी, क्वीन ऑफ द शो- टाॅप जुमेलिया, प्रिंस ऑफ द शो- टाॅप पीच सीक्रेट, प्रिंसेस ऑफ द शो - अम्बे रोजिया
विज्ञापन
BHU's flower exhibition is amazing, the shape of Mahamana made of more than seven thousand flowers and rice is
बीएचयू में बनी महामना की आकर्षक तस्वीर - फोटो : रोहित सोनकर, संवाद

कटे फूलों, रंगीन पत्तियों से बनाई आकर्षक डिजाइन
प्रदर्शनी में गुलदावदी, गुलाब, लीलियम, जलबेरा, ग्लैडियोलस, रजनीगंधा सहित कई फूलों की अलग अलग वैराइटी शामिल है। फल व सब्जियों, औषधीय पौधे, जैविक फलदार पौधे, जैविक शाकभाजी के साथ ही विभिन्न पुष्पों से सुसज्जित रंगोली भी सजाई गई है। मालवीय प्रदर्शनी में चावल के दाने से महामना की आकृति बनाई गई है। इसके अलावा हरी पत्तियों के संग्रह, मालवीय जी पर आधारित वास्तुकला के नमूने, मानव पक्षी एवं जल प्रपात आदि आकर्षण के केंद्र रहे। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अलावा 39 जीटीसी छावनी परिषद, उप-निदेशक उद्यान, बनारस रेल इंजन कारखाना, केंद्रीय कारागार, पूर्वोत्तर रेलवे, जिला कारागार आदि ने हिस्सा लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed