{"_id":"5baa7892867a557fed5e9b1a","slug":"bhu-security-system-fail-in-front-of-student-mob","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः लाठी-डंडों से लैस छात्रों के आगे लाचार दिखा सुरक्षा तंत्र, उपद्रव की गवाही दे रहीं तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः लाठी-डंडों से लैस छात्रों के आगे लाचार दिखा सुरक्षा तंत्र, उपद्रव की गवाही दे रहीं तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू परिसर में सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक कुलपति आवास से लेकर बिड़ला हॉस्टल तक अराजकता का माहौल रहा। पेट्रोल बम के धमाके, सड़कों पर जगह-जगह पड़े ईंट-पत्थर के टुकडे, पेड़ों की टूटी टहनियां, क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट व सीसी कैमरे और आग की राख उपद्रव की गवाही दे रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
छह घंटे तक छात्र और जूनियर डॉक्टर खुलेआम ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और रॉड लेकर एक-दूसरे को ललकारते हुए घूम रहे थे। इस दौरान विश्वविद्यालय का नौ सौ से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड और इंटेलिजेंस यूनिट वाला सुरक्षा तंत्र असहाय था। वहीं, पुलिस छात्रों का मामला बताकर हस्तक्षेप न करने की रणनीति पर कायम थी।
varanasi
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की सुबह माहौल सामान्य हुआ तो डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने फोर्स के साथ परिसर में रूट मार्च किया और हॉस्टलों में जाकर छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की। सोमवार आधी रात बाद बीएचयू परिसर का माहौल अराजक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
एलडी गेस्ट हाउस चौराहा से बिड़ला हॉस्टल की ओर जाने वाले मार्ग पर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के कारण आवागमन बंद हो गया था। रुईया हॉस्टल में दो बाइक के साथ ही एलडी गेस्ट हाउस के समीप के सुरक्षा बूथ में छात्रों ने आग लगा दी और एटीएम में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद धन्वंतरि हॉस्टल के समीप दो बाइक और सामाजिक विज्ञान संकाय में खड़ी खटारा जिप्सी में आग लगा दी गई। कुलपति आवास से लेकर बिड़ला हॉस्टल तक विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर विरोधी नारेबाजी रात भर होती रही और छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को ललकारते रहे।