{"_id":"5a27dd0e4f1c1b4c528b7bbc","slug":"bhu-vt-attract-people-with-variety-of-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बीएचयू वीटी' में है जायके का पूरा खजाना, खूब भाती है कुल्हड़ वाली कॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बीएचयू वीटी' में है जायके का पूरा खजाना, खूब भाती है कुल्हड़ वाली कॉफी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 13 Dec 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
vt
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो बनारस में जायकेदार, स्वादिष्ट खानपान की कोई कमी नहीं है। कई ऐसी जगह है जो पूरे शहर में मशहूर है। लेकिन बीएचयू वीटी की बात ही अलग है। बेहद आकर्षक विश्वनाथ मंदिर के बाहर सजीं दुकानों ने इसे एक खास जगह बना दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
vt
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू वीटी में जायके का पूरा खजाना उपलब्ध है। चाहे बीएचयू के छात्र हों या फिर मंदिर दर्शन करने आने वाले लोग, इस जायके के जादू से बचकर नहीं रह सकते। ठंडी का मौसम हो या गर्मी का, वीटी पिकनिक स्पॉट सरीखा गुलजार रहता है। सुबह सूरज की किरणें आकाश में खिलने के साथ ही यहां लोग जुटने लगते हैं।
vt
- फोटो : अमर उजाला
गुलाबी ठंड में सूरज की किरणों के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर की कुल्हड़ वाली कॉफी का नाम आते ही मानो जुबां पर स्वाद आ जाता है। बिल्कुल स्पेशन और कुल्हड़ में मिलने वाली यह कॉफी ठंड में लोगों को खूब भाती है। वैसे यह कॉफी ही नहीं, वीटी के पास जायके का पूरा खजाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vt
- फोटो : अमर उजाला
यहां की कोल्ड कॉफी से लेकर हॉट कॉफी सिर्फ स्वाद से ही नहीं बल्कि अपनी वाजिब कीमत की वजह से भी खूब पसंद की जाती है। बड़े बड़े होटल व रेस्टोरेंट में यहां से बेहतरीन कॉफी नहीं मिलती वो भी 15 से 30 रुपये में। और हां, कोल्ड कॉफी विथ आइसक्रीम तो है ही, जिसकी दीवानगी ठंड के मौसम में भी जस की तस होती है।
विज्ञापन
vt
- फोटो : अमर उजाला
पेड़ के नीचे भीम भइया के समोसे के साथ चटनी का स्वाद सभी को खूब पसंद है, तभी तो बीएचयू के एक छोर पर क्लास करने वाले मेडिकल के छात्र भी यहां आते हैं। आईआईटियंस को तो वीटी खासा भाता है। भीम भइया के समोसे की बात हो तो जीभ पर मानो चटखारा स्वाद खुद ही घुल जाता है।