फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं से भरी नाव गंगा में पलटी, मल्लाहों ने देखा तो बची सबकी जान

Sat, 10 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 10 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Boat reversed in ganga at ghazipur all are safe
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की लंबी उम्र के लिए नाव पर सवार होकर गंगा पार शक्ति पूजा के लिए जा रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई। नाव पर दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं सवार थीं। गंगा में नाव पलटने के साथ ही वो शोर करने लगीं, मदद के लिए चिखने लगीं। दृश्य देख घाट पर मौजूद लोग और मल्लाह बिना कोई पल गवाए गंगा में कूद पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Boat reversed in ganga at ghazipur all are safe
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एक नाव डूब गई। मल्लाहों की तत्परता से नाव पर सवार सभी लोग बचा लिए गए। उस वक्त नाव पर 27 महिलाएं और छह बैंड बाजा वाले सवार थे। सवार सभी लोग पूजापाठ करके लौट रहे थे। 
Boat reversed in ganga at ghazipur all are safe
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूचना मिलते ही कोतवाल राजीव सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच सदर एसडीएम विनय कुमार और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boat reversed in ganga at ghazipur all are safe
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी यशवंत सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह (26) की शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राजू सिंह से हुई है। प्रियंका अपने पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (तीन) की शक्ति पूजा करने के लिए मायके आई थी। 
विज्ञापन
Boat reversed in ganga at ghazipur all are safe
ghazipur - फोटो : अमर उजाला
वह परिवार एवं गांव की महिलाओं के साथ बैंड बाजा वालों को लेकर ताड़ीघाट निवासी विक्रमा चौधरी की नाव पर सवार होकर रामघाट पहुंची। वहां हनुमान जी की पूजा करने के बाद दूसरे घाट पर पूजा-पाठ करते हुए वापस मेदनीपुर गांव लौट रहे थे। जैसे ही नाव पोस्ताघाट से कुछ दूरी पर इस्लामिया घाट के सामने पहुंची नाव में अचानक पानी भरने से डूब गई। शोरगुल सुनकर घाट पर बैठे मल्लाहों ने गंगा में उतरकर सभी लोगों को बचा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed