फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE रिजल्ट : बनारस की कृति शाह ने देश में लहराया परचम, मिला तीसरा स्थान

Sun, 28 May 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Written by: तबस्सुम
amarujala.com- Written by: तबस्सुम Updated Sun, 28 May 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE Result Kriti Shah from Varanasi got third position in the country
cbse third topper kriti shah from varanasi - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट रविवार सुबह घोषित हो गया है। बनारस में इस बार बेटियों ने मैदान मारा है। पहले और दूसरे स्‍थान पर बेटियों ने जगह बनाई है। बनारस की कृति शाह ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ देश में तीसरा स्‍थान हासिल किया है। आगे की स्लाइड में जानें कौन हैं कृति शाह और क्या है उनका आगे का इरादा....

CBSE Result Kriti Shah from Varanasi got third position in the country
cbse third topper kriti shah from varanasi - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले 10 लाख 98 हजार 891 स्टूडेंट्स की सुबह से ही धड़कनें तेज हो गई थीं। सुबह परिणाम आने पर अमेटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा से पढ़ाई करने वाली रक्षा गोपाल सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा बन गई। रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं।

CBSE Result Kriti Shah from Varanasi got third position in the country
cbse third topper kriti shah from varanasi - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ की रहने वाली भूमि सावंत हैं। भूमि को 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में 99.4 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर बनारस की कृति समेत तीन स्टूडेंट हैं। इन तीनों को ही 99.2 प्रतिशत नंबर मिले हैं। कृति ने अंक तालिका में बनारस और यूपी का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Result Kriti Shah from Varanasi got third position in the country
cbse third topper kriti shah from varanasi - फोटो : अमर उजाला

कृति ने सभी विषयों में जोरदार प्रदर्शन किया। कृति को इकोनॉमिक्स में 100, बिजनेस स्टडी में 98, अकाउंट्स में 95, आर्ट्स में 100 नंबर मिले। कृति पांच बेस्ट सब्जेक्ट के आधार पर देश में तीसरे नंबर पर हैं। देश में तीसरा स्‍थान पार कृति और उनका पूरा परिवार झूम उठा। उनके भेलूपुर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

विज्ञापन
CBSE Result Kriti Shah from Varanasi got third position in the country
cbse third topper kriti shah from varanasi - फोटो : अमर उजाला

कृति शाह ने अपनी सफलता का राज शेयर करते हुए बताया कि उनके दादा प्रोफेसर अश्वनी कुमार उनके आदर्श हैं। उन्होंने बताया कि दादा अश्वनी कुमार ने बीकॉम की परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया था। प्रोफेसर अश्वनी बीएचयू में डीन रह चुके हैं। कृति ने बताया कि एग्जाम के एक महीने पहले उसने पढ़ाई शुरु की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed