सब्सक्राइब करें

आज बनारस आएंगे सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव, जानिए इनके कार्यक्रम

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Nov 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
CM yogi and akhilesh yadav will be in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव और सीएम योगी
छठ पूजा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपने संसदीय क्षेत्र को दी जाने वाली सौगात के सिलसिले में उनके आगमन की तैयारियों को जानने के लिए आज देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनारस आएंगे। वहीं उनसे पहले आज दोपहर में ही पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव भी वाराणसी पहुंचेंगे। अखिलेश यादव करीब डेढ़ साल बाद वाराणसी आ रहे हैं। 

 
Trending Videos
CM yogi and akhilesh yadav will be in varanasi tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आज देर शाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे और तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद शहर भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल पर हेलीकॉप्टर से जाएंगे और जेटी पर हेलीकॉप्टर उतरवाकर पीएम आगमन से पहले ट्रायल करेंगे। पीएम के आगमन से पहले मुख्यमंत्री के वाराणसी आने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और परियोजनाओं को फाइनल टच दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi and akhilesh yadav will be in varanasi tomorrow
सीएम योगी - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री शाम छह बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को जानेंगे। इसके बाद रिंग रोड और बाबतपुर फोरलेन का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिंग रोड पर भी उतारा जा सकता है। इसके बाद हेलीकॉप्टर से सीएम रामनगर जाएंगे। 12 नवंबर को प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

 
CM yogi and akhilesh yadav will be in varanasi tomorrow
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज वाराणसी आएंगे। गोवर्धन पूजा समिति की ओर से खिड़किया घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश ने शहर में रोड शो किया था। करीब डेढ़ साल बाद पूर्व सीएम के दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 

 
विज्ञापन
CM yogi and akhilesh yadav will be in varanasi tomorrow
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
माना जा रहा है कि अखिलेश इस दौरे में महागठबंधन और लोकसभा चुनाव पर खास संकेत दे सकते हैं। चाचा शिवपाल सिंह के रुख के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल में सपा में बिखराव हुआ है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed