बनारस की सड़कों पर एक लाल कार इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कार जहां से भी गुजर रही है सबकी निगाहें उस पर ठहर जा रही है। आगे की स्लाइड में जानें इस आलीशान कार की पूरी खासियत...
बनारस की सड़कों से गुजरी यह आलीशान कार, सेल्फी के लिए लगी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
बनारस में इन दिनों इस कार ने धूम मचा रखा है। आलम यह है कि युवाओं में इस शानदार कार के साथ सेल्फी लेने का जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से शहर की सड़कों पर दौड़ती लाल रंग की यह स्पोर्ट्स कार लोगों के कौतुहल का केंद्र बनी है।
डीसी अवंती नामक इस कार को खरीदा है वाराणसी के व्यवसाई कीर्ति राज सिंह ने । बताया जाता है कि यह कार पूरी तरह से भारतीय स्पोर्ट्स कार है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत करीब 36 लाख रुपये है। इसका लुक इटली की फेरारी कार से मिलता जुलता है।
यह भारत में निर्मित पहली पूर्ण स्वदेशी स्पोर्ट्स कार है जिसे ऑटो एक्सपो 2012 में पहली बार मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अनावरण किया था। इसे भारत के प्रसिद्ध डिजाइनर दिलीप छाबडि़या ने बनाया है। इसका नाम टिन-टिन कॉमिक्स की पात्र स्टडबेकर अवंती के नाम पर रखा गया है।
इटालियन भाषा में इसका अर्थ है आगे बढ़ना। इसका उद्देश्य भारत में ऐसी स्पोर्ट्स कारों का निर्माण करना जिन्हें जनता अन्य स्पोर्ट्स कारों की अपेक्षा कम मूल्य में खरीद सके। अवंती का इंजन फोर्ड द्वारा निर्मित आधुनिक इकोबूस्ट से बना है।