फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2024: सात लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, काशी के मंदिरों में लगी रही कतार

Mon, 15 Jan 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

काशी में भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। संक्रांति पर्व पर आज यहां सात लाख लोगों के स्नान की उम्मीद है।

विज्ञापन
Devotees took dip in Ganga ghats of Kashi on Makar Sankranti 2024
Ganga Snan In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर काशी के घाटों पर सात लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से दोपहर तक शहर की गलियों और मार्गों पर भीड़ दिखी। हर किसी का रुख घाट की ओर था। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नार कर भगवान भास्कर की आराधना की। पुरोहितों से संकल्प कराकर दान-पुण्य किया। गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

Devotees took dip in Ganga ghats of Kashi on Makar Sankranti 2024
Ganga Snan In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

लगातार पांच दिनों से सर्द हवाएं और ठंड से लोग बेहाल हैं। सोमवार को प्रमुख घाटों पर आस्थावानों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। दिल्ली के शिवम और राजस्थान के माउंट आबू से के बलवंत शेखावत ने परिवार के साथ गंगा स्नान किया। स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिए, दीप जलाए और तीर्थ पुरोहितों के समक्ष बैठकर पूजन किया। 

Devotees took dip in Ganga ghats of Kashi on Makar Sankranti 2024
Ganga Snan In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने तिलवा, लइया, ढूंढ़ा, चूड़ा, चावल, फल और सब्जियां और द्रव्य दान किया। मकर संक्रांति पर गंगा पार मस्ती की पाठशाला सजी थी। स्नान करने के बाद लोगों ने खास तौर से युवाओं ने पतंगबाजी। घोड़े और ऊंट की सवारी भी की और पिकनिक मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees took dip in Ganga ghats of Kashi on Makar Sankranti 2024
Ganga Snan In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

खिचड़ी बांटी और किया वस्त्रदान
मकर संक्रांति पर गली-मुहल्लों के मंदिरों पर खिचड़ी बांटी गई। दशाश्वमेध स्थित खिचड़ा बाबा मंदिर व गुरु बृहस्पति मंदिर के पास प्रसाद लेने के लिए लोगों की लाइन लगी दोपहर बाद तक लाइन लगी रही। ऐसे ही अन्य मंदिरों के आसपास भी खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। व्यापारियों ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे।

विज्ञापन
Devotees took dip in Ganga ghats of Kashi on Makar Sankranti 2024
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
60 रुपये मटर और 50 रुपये में बिकी गोभी
मकर संक्रांति की वजह से सब्जी मंडियों में मटर और गोभी की मांग काफी रही। मटर 50 से 60 रुपये किलो बिका तो गोभी 20 से 50 रुपये पीस बिका। हालांकि अन्य सब्जियों के दाम में भी तेजी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed