{"_id":"5a797bc44f1c1b8d268b8931","slug":"film-super-30-shooting-start-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में 'सुपर 30' की शूटिंग शुरू, ऋतिक रौशन की एक झलक पाने को उमड़े फैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 'सुपर 30' की शूटिंग शुरू, ऋतिक रौशन की एक झलक पाने को उमड़े फैंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के रामनगर किले में फिल्म ‘सुपर 30 की शूटिंग की शुरुआत मंगलवार को हो गई। सुबह किले के पिछले हिस्से में स्थित व्यास मंदिर के नीचे खिड़किया घाट पर ऋतिक रौशन के बॉडी डबल ने सूर्य को अर्घ्य देने का सीन शूट किया। शूटिंग को देखने और ऋतिक रौशन की एक झलक पाने को फैंस उमड़ पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
super 30
- फोटो : अमर उजाला
अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है।
super 30
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से फिल्म की शूटिंग रामनगर किला और खिड़किया घाट पर शुरू हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे शूटिंग के लिए ऋतिक जब यहां पहुंचे तो बड़ी तादाद में घंटों पहले से आए प्रशंसक उनकी एक झलक को बेताब हो उठे। हालांकि ऋतिक की कार सीधे किले में दाखिल हुई और प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार (पटना की आईआईटी कोचिंग सुपर 30 के संचालक ) की भूमिका में हैं। फिल्म के हीरो का पहला लुक ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। किले में शूटिंग की जानकारी पाकर सुबह छह बजे से ही प्रशंसक वहां बाहर जुटने लगे थे। दोपहर 12:30 बजे ऋतिक रोशन की गाड़ी जैसे ही किले के पास पहुंची तो प्रशंसकों को संभालना पुलिस और बाउंसरों के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि ऋतिक बिना रुके सीधे किले के अंदर चले गए।
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद भी प्रशंसक नहीं हटे और काफी देर तक किले के बाहर ऋतिक-ऋतिक का शोर गूंजता रहा। शूटिंग शाम साढ़े छह बजे तक चली लेकिन इस दौरान एकबार भी प्रशंसकों को ऋतिक का दीदार नहीं हो पाया। घंटों इंतजार के बाद प्रशंसक मायूस होकर लौट गए। किले में नौ फरवरी तक शूटिंग चलेगी। पहले दिन किला परिसर स्थित व्यास मंदिर और फिर किले से सटे गंगा के खिड़किया घाट पर फिल्म की शूटिंग हुई।